Loading...
'धमाल' के निर्माताओं पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप, दर्ज हुई FIR
'धमाल' के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज

'धमाल' के निर्माताओं पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप, दर्ज हुई FIR

Aug 19, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता अशोक नवलकुमार ठाकरिया के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'धमाल' के विश्वव्यापी वितरण और डिजिटल अधिकारों को दूसरे पक्ष को बेचकर 1.5 करोड़ की ठगी की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि निर्माताओं ने कथित तौर पर उन अधिकारों को बेच दिया, जो कई साल पहले एक अन्य कंपनी को सौंपे जा चुके थे। इससे वितरकों को भारी नुकसान हुआ है।

खुलासा

शिकायतकर्ता ने निर्माताओं पर लगाए ये आरोप

मुंबई पुलिस ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ग्रैंड मास्टर के मालिक विकास बलदेवराज साहनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

FIR के अनुसार, आरोपियों से जुड़ी कंपनी मारुति इंटरनेशनल ने 2019 में 'धमाल' के वितरण और डिजिटल अधिकार ग्रैंड मास्टर को 1.5 करोड़ रुपये में बेचे थे।

उस वक्त आश्वासन दिया गया कि समझौते में तीसरा पक्ष शामिल नहीं है। इस कथित ठगी का खुलासा तब हुआ, जब निर्माताओं ने 2015 में यह अधिकार शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड को बेच दिए।

जांच

पुलिस ने 'धमाल' निर्माताओं के खिलाफ शुरू की जांच

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कथित ठगी का खुलासा होने के बाद, आरोपियों ने एक कथित फर्जी एग्रीमेंट पेश करके 2020 में शेमारू के साथ संशोधित करार कर ग्रैंड मास्टर के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की।

शिकायत के अनुसार, जनवरी, 2023 में ग्रैंड मास्टर ने आरोपियों को लीगल नोटिस भी भेजा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद पुलिस से संपर्क किया गया है।

फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT