Loading...
'धमाल 4' का धमाका 6वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी, जानिए कहां तक पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धमाल 4' का धमाका 6वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी, जानिए कहां तक पहुंची कमाई

Jul 16, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर चुकी है। पिछले दिनों के मुकाबले इसकी दैनिक कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिर भी यह 100 करोड़ के क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म अपने आगे न अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को टिकने दे रही है और न आलिया भट्‌ट की 'अल्फा' को। चलिए जानते हैं इसकी ताजा कमाई।

कारोबार

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, अजय, अरशद वारसी और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी 'धमाल 4' ने 6वें दिन (बुधवार को) 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह कुल कलेक्शन अब 89.75 करोड़ रुपये हो गया है।

हालांकि, फिल्म के 5वें दिन का कलेक्शन 9.50 करोड़ और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये था।

विदेशों में, इसने 6वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 17.25 करोड़ रुपये हुई है। वहीं वैश्विक कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य फिल्में

'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की सुस्त पड़ी रफ्तार

उधर आलिया की फिल्म 'अल्फा' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

इसने अपने दूसरे हफ्ते में आकर 13वें दिन कुल 60 लाख रुपये कमाए हैं, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 55.80 करोड़ रुपये हुआ है।

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की ये पहली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' ने 20वें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए हैं। इसका कुल नेट कलेक्शन 131.35 करोड़ रुपये हुआ है।

ADVERTISEMENT