LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' में रीक्रिएट हुआ 'ऊंचा लंबा कद' गाना, अक्षय संग झूमी दिशा पाटनी

'वेलकम टू द जंगल' में रीक्रिएट हुआ 'ऊंचा लंबा कद' गाना, अक्षय संग झूमी दिशा पाटनी

Jun 01, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इस महीने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर और 2 गाने पहले ही यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं। अब निर्माताओं ने तीसरा गाना 'ऊंचा लंबा कद' जारी कर दिया है, जो 'वेलकम' (2007) का लोकप्रिय गाना था। तीसरी किस्त में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है, जिसमें अक्षय के साथ दिशा पाटनी डांस का तड़का लगा रही हैं। गाना यूट्यूब पर जारी हो गया है।

गाना

अक्षय के साथ जमी दिशा पाटनी की केमिस्ट्री

'ऊंचा लंबा कद' के नए संस्करण को विक्रम मॉन्ट्रोज ने तैयार किया है, जबकि आवाज आनंद राज आनंद और रुबाई की है। मेघा बाली ने बोल लिखे हैं। गाने में अक्षय और दिशा की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। आखिर में अक्षय "वी मिस यू" कहते हुए कैटरीना कैफ को याद करते हैं, जो पुराने गाने में उनके साथ दिखी थीं। बता दें, अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement