फिल्म 'अल्फा' का दमदार टीजर जारी, आलिया भट्ट के एक्शन ने उड़ाए होश
क्या है खबर?
आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' का दमदार टीजर जारी हो गया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसका निर्देशन शिव रावेल ने किया है। टीजर में आलिया का दमदार अंदाज देखने को मिला है। उनके साथ बॉबी देओल के किरदार से पर्दा उठाया गया है। फिल्म में दोनों पिता-बेटी के किरदार में हैं, जहां बॉबी अपनी बेटी आलिया को जन्मदिन के तोहफे के रूप में एक मिशन पर जाने को कहते हैं।
रिलीज
'अल्फा' के टीजर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान
टीजर की शुरुआत आलिया से होती है, जो अपने पिता के साथ 18वें जन्मदिन का जश्न मनाती हैं। जल्द ही माहौल बदलता है, जब बॉबी अपनी बेटी को उसके पहले मिशन पर जाने के लिए कहते हैं और याद दिलाते हैं कि इसी के लिए उन्होंने बचपन से तैयारी कराई थी। टीजर में आलिया का दमदार एक्शन अवतार और 'अल्फा' नाम के मिशन की झलक दिखती है। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें शरवरी और अनिल कपूर भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Alpha | The First Kill ❗️ pic.twitter.com/IoGCnYlPSL
— Yash Raj Films (@yrf) June 10, 2026