आमिर खान की तीसरी शादी से क्यों दूर रहीं पूर्व पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता?
क्या है खबर?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की हालिया शादी इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां, रीना दत्ता और किरण राव, शामिल नहीं हुई थीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब इस राज से पर्दा उठाते हुए आमिर खान के एक बेहद करीबी दोस्त ने इन दोनों के शादी में न आने की असली वजह का खुलासा कर दिया है।
समर्थन
आमिर की तीसरी शादी के समर्थन में बोले दोस्त
रेडिफ से बातचीत में आमिर के सबसे पुराने और करीबी दोस्त अमीन हाजी ने बताया, "मैं आमिर को 35 से अधिक सालों से जानता हूूं, और विवाह की संस्था के प्रति उनके सम्मान का हमेशा से मुरीद रहा हूं। बहुत से लोग एक असफल रिश्ते के बाद कड़वाहट से भर जाते हैं या निराशावादी हो जाते हैं, लेकिन वो ऐसे नहीं हैं। उन्होंने हमेशा शादी को पूरी गरिमा और सम्मान दिया है।"
दो टूक
"लोग सिर्फ मजाक उड़ाते हैं, आमिर की जिम्मेदारी नहीं देखते"
अमीन बोले, "लोग अक्सर उनकी निजी जिंदगी का खब मजाक उड़ाते हैं, लेकिन वे यह नहीं देखते कि आमिर इस मामले में कितने ईमानदार और न्यायप्रिय रहे हैं। जिंदगी में जब भी वो आगे बढ़े हैं, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ ऐसा किया है। उन्होंने हमेशा ये सुनिश्चित किया कि उनके पिछले परिवार और बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल हो। बहुत कम लोग हैं, जो इस बात को स्वीकार करते हैं।"
खराब दौर
मैंने उन्हें दिल टूटने पर रोते देखा है- अमीन
अमीन ने आमिर को एक बेहद भावुक व्यक्ति बताया।
उन्होंने कहा, "लोग सालों बाद उनके दोबारा प्यार पाने पर मजाक बनाते हैं, लेकिन 15 साल एक लंबा समय होता है। मैंने उन्हें दिल टूटने के दौर से गुजरते देखा है। मैंने उन्हें रोते हुए देखा है। रिश्ते कभी उतने सीधे नहीं होते, जितना बाहर वाले सोचते हैं और जब कोई शादी टूटती है तो ये मान लेना गलत है कि इसके लिए सिर्फ एक ही इंसान जिम्मेदार है।"
दूरी
"दूरियां भी प्यार और सम्मान जताने का तरीका हैं"
अमीन ने बताया, "किरण राव उस समय ब्रिटेन में थीं। आजाद शादी के लिए वापस भारत आए थे।"
रीना दत्ता की अनुपस्थिति पर अमीन बोले कि समारोह में शामिल न होने का मतलब ये कतई नहीं कि उनके रिश्तों में कोई समस्या है।
उन्होंने कहा, "कुछ दूरियां स्वाभाविक होती हैं। कभी-कभार लोगों को उनका निजी दायरा देना भी प्यार और सम्मान जताने का एक तरीका होता है। आप नहीं चाहते कि इतने महत्वपूर्ण अवसर पर कोई भी असहज महसूस करे।"
रिश्ते
रीना और किरण संग आमिर के रिश्तों पर कही ये बात
अमीन ने बताया कि आमिर के रीना और किरण के साथ बेहतरीन संबंध हैं। वे सभी आज भी 'पानी फाउंडेशन' के जरिए पेशेवर रूप से साथ काम करते हैं।
आमिर के मददगार स्वभाव का जिक कर अमीन बोले, "जब रीना के पिता का निधन हुआ, तब आमिर ने मुझसे पूछा था कि क्या हम कोई मदद कर सकते हैं। रीना उस समय यात्रा कर रही थीं और आमिर खुद अंतिम संस्कार पूरा होने तक वहीं रुके रहे थे।"