Loading...
कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने लूट लिया था बॉक्स ऑफिस, कहलाई थीं 'एक्शन की रानी'
कैटरीना कैफ ने फिल्म में किए थे दमदार एक्शन

कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने लूट लिया था बॉक्स ऑफिस, कहलाई थीं 'एक्शन की रानी'

Jul 16, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री कैटरीना कैफ 16 जुलाई, 2026 को 43 साल की हो गई हैं। फिलहाल वह बीते कुछ साल से सिनेमा से दूर चल रही हैं और अपना पूरा समय पति विक्की कौशल व बेटे विहान कौशल को दे रही हैं, लेकिन फैंस उनकी वापसी की राह तक रहे हैं। इस बीच, हम आपको कैटरीना की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने बॉक्स ऑफिस पर तबाही लाकर रख दी। लोगों ने अभिनेत्री को 'एक्शन की रानी' कहना शुरू कर दिया।

फिल्म

'जोया' बनकर दर्शकों के दिलों पर छाई थीं कैटरीना 

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसका नाम 'टाइगर जिंदा है' (2017) है।

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आए थे।

यह 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की दूसरी कड़ी है, जिसमें कैटरीना ने अपने किरदार 'जोया' (पाकिस्तानी ISI एजेंट) के रूप में दमदार वापसी की थी।

फिल्म में उनके खतरनाक स्टंट और एक्शन दृश्यों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया था।

कमाई

बजट से कई गुना ज्यादा हुई थी कमाई

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'टाइगर जिंदा है' ने दुनियाभर में करीब 569 करोड़ रुपये कमाए थे।

इसका बजट 150 करोड़ रुपये था और इसने अपनी कमाई से 276 प्रतिशित से ज्यादा मुनाफा हासिल किया।

फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके दमदार एक्शन दृश्यों ने इसे 'फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्शन पुरस्कार' भी दिलवाया था।

बता दें, इस फ्रैंचाइजी की पहली कड़ी 'एक था टाइगर' 2012 में आई थी, जबकि 'टाइगर 3' 2023 में आई।

ADVERTISEMENT