Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
मनोरंजन

किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार

किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jun 14, 2022, 08:00 am 3 मिनट में पढ़ें
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
इन फिल्मों में किरण ने खूबसूरती से निभाया मां का किरदार

पिछले साल ही अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर को कैंसर होने की पुष्टि हुई थी। किरण को ब्लड कैंसर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब वह ठीक हो चुकी हैं। हाल में उन्हें रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करते हुए देखा गया था। किरण आज (14 जून) अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। आज आपको उन फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जिनमें किरण ने खूबसूरती से मां का किरदार अदा किया है।

#1
देवदास

2002 में आई 'देवदास' एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। यह फिल्म जहां शाहरुख खान के लिए मील का पत्थर साबित हुई, वहीं इसने ऐश्वर्या राय (पारो) और माधुरी दीक्षित (चंद्रमुखी) के करियर को भी एक नई ऊंचाई दी। किरण ने फिल्म में मां का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। इसमें उन्हें पारो की मां की भूमिका में देखा गया था। फिल्म में ऐश्वर्या और किरण की केमिस्ट्री कमाल की थी।

#2
वीर-जारा

इस कड़ी में दूसरी फिल्म 'वीर-जारा' है, जो 2004 में बड़े पर्दे पर आई थी। यश चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया था। किरण ने इसमें प्रीति जिंटा (जारा) की मां की भूमिका निभाई थी। इसमें उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार पर्दे पर उकेरा था, जो बेटी और पति दोनों के कर्तव्यों से बंधी होती हैं। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे भी नजर आए थे।

#3
मैं हूं ना

शाहरुख की एक और फिल्म 'मैं हूं ना' में किरण को मां की भूमिका में देखा गया था। यह रोमांटिक फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। फराह खान ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म में किरण ने जायद खान की मां और शाहरुख की सौतेली मां का किरदार निभाया था। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में शाहरुख के किरदार राम के साथ उनका रिश्ता आकर्षण का केंद्र था।

#4
दोस्ताना

2008 में दर्शकों के बीच आई फिल्म 'दोस्ताना' में भी किरण ने मां बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसमें उनका अलहदा अंदाज नजर आया था। फिल्म में किरण ने इस तिलिस्म को तोड़ा कि वह केवल गंभीर मां का किरदार निभा सकती हैं। इसमें उन्हें एक ऐसे मां की भूमिका में देखा गया, जिनका बेटा समलैंगिक है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन की इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे।

#5
ओम शांति ओम

शाहरुख की कई फिल्मों में किरण ने मां बनकर महफिल लूटी हैं। उनकी एक और फिल्म 'ओम शांति ओम' है, जिसमें इस अभिनेत्री ने खूबसूरती से मां का किरदार उकेरा था। इसमें वह पर्दे पर शाहरुख की मां बनी थीं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था।फराह खान के निर्देशन की यह फिल्म किरण की यादगार और हिट फिल्मों में शामिल है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
किरण खेर
जन्मदिन विशेष
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया
राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया खेलकूद
जुलाई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुई 26 प्रतिशत की वृद्धि, निर्यात भी बढ़ा
जुलाई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुई 26 प्रतिशत की वृद्धि, निर्यात भी बढ़ा ऑटो
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार देश
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी मनोरंजन
तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने ली सीरीज में बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स
तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने ली सीरीज में बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
'समझौता' नहीं किया तो अभिनेताओं ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया- मल्लिका शेरावत
'समझौता' नहीं किया तो अभिनेताओं ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया- मल्लिका शेरावत मनोरंजन
इस म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करेंगे 'तारक मेहता' फेम राज अनादकट
इस म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करेंगे 'तारक मेहता' फेम राज अनादकट मनोरंजन
एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू
एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू मनोरंजन
प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म
प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म मनोरंजन
11 अगस्त को ZEE5 पर आएगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम'
11 अगस्त को ZEE5 पर आएगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम' मनोरंजन
और खबरें
किरण खेर
कैंसर के इलाज के बीच टीवी पर लौटीं किरण खेर, बोलीं- घर वापसी हो रही
कैंसर के इलाज के बीच टीवी पर लौटीं किरण खेर, बोलीं- घर वापसी हो रही मनोरंजन
कैंसर के इलाज के बीच पहली बार बोलीं किरण खेर, अस्पताल से भी जारी रहा काम
कैंसर के इलाज के बीच पहली बार बोलीं किरण खेर, अस्पताल से भी जारी रहा काम मनोरंजन
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू मनोरंजन
पत्नी किरण खेर के स्वास्थ्य को लेकर अनुपम खेर ने दी ताजा जानकारी
पत्नी किरण खेर के स्वास्थ्य को लेकर अनुपम खेर ने दी ताजा जानकारी मनोरंजन
न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'हैप्पी बर्थडे' के लिए अनुपम को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'हैप्पी बर्थडे' के लिए अनुपम को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
इन फिल्मों में तापसी पन्नू ने निभाए दमदार किरदार, जरूर देखें
इन फिल्मों में तापसी पन्नू ने निभाए दमदार किरदार, जरूर देखें मनोरंजन
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मनोरंजन
अभिनेत्री कियारा आडवाणी को इन पांच फिल्मों ने बनाया स्टार
अभिनेत्री कियारा आडवाणी को इन पांच फिल्मों ने बनाया स्टार मनोरंजन
कोई ऐक्शन तो कोई कॉमेडी, ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में
कोई ऐक्शन तो कोई कॉमेडी, ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में मनोरंजन
'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में
'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर करीना कपूर और रिया कपूर ने मिलाया हाथ
'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर करीना कपूर और रिया कपूर ने मिलाया हाथ मनोरंजन
'शमशेरा' की ओपनिंग फीकी, रणबीर की पिछली पांच फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में कैसी की कमाई?
'शमशेरा' की ओपनिंग फीकी, रणबीर की पिछली पांच फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में कैसी की कमाई? मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? राजेश खन्ना ने फिल्म 'आनंद' के लिए नहीं ली थी कोई फीस
क्या आप जानते हैं? राजेश खन्ना ने फिल्म 'आनंद' के लिए नहीं ली थी कोई फीस मनोरंजन
ये हैं इस साल की IMDb पर टॉप रेटिंग वाली 10 भारतीय फिल्में
ये हैं इस साल की IMDb पर टॉप रेटिंग वाली 10 भारतीय फिल्में मनोरंजन
शिवम नायर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम, मेकर्स ने की पुष्टि
शिवम नायर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम, मेकर्स ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022