'द ओडिसी' के सामने भी टस से मस नहीं हुई 'वेलकम टू द जंगल', 23वें दिन दुनियाभर में की दोगुनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में लगातार कमाल कर रही है। 'द ओडिसी' जैसी बड़ी फिल्म के रिलीज होने के बावजूद दर्शकों में इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है। रिलीज के 23 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 190 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है, जिसमें से अकेले भारत में इसने 132.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म ने 23वें दिन 22वें दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई की, जो दिखाता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ अब भी बनी हुई है।
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आ रहे ये कलाकार
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई कलाकार शामिल हैं। ये कॉमेडी एडवेंचर उन दर्शकों के लिए बढ़िया मनोरंजन साबित हो रही है, जो सिनेमाघरों में थोड़ा हल्का-फुल्का और मजेदार समय बिताना चाहते हैं। हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की मौजूदगी भी 'वेलकम टू द जंगल' का कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है।