NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हिट फिल्में देने के बावजूद, सात साल बाद भी कोई नहीं जानता था मेरा नाम- कार्तिक
    अगली खबर
    हिट फिल्में देने के बावजूद, सात साल बाद भी कोई नहीं जानता था मेरा नाम- कार्तिक
    कार्तिक आर्यन ने साझा किया संघर्ष का वाकया

    हिट फिल्में देने के बावजूद, सात साल बाद भी कोई नहीं जानता था मेरा नाम- कार्तिक

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 08, 2022
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता कार्तिक आर्यन के सतारे अभी बुलंदियों पर हैं। वह फिलहाल अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्में भी मजेदार होंगी।

    अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष का एक किस्सा साझा किया है।

    उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में सात साल समय बिताने और कई हिट फिल्में देने के बावजूद कोई उनका नाम तक नहीं जानता था।

    रिपोर्ट

    लोग मुझे मोनोलॉग वाला लड़का बोलते थे- कार्तिक

    बॉलीवुड हंगामा को कार्तिक ने बताया कि कैसे 'प्यार का पंचनामा' के साथ एक सफल शुरुआत करने के बावजूद कोई उनका नाम नहीं जानता था।

    उन्होंने कहा, "कई बार ऐसा होता है कि चीजों का क्रेडिट उतना नहीं मिलता। कई हिट फिल्में देने के बाद भी लोगों को मेरा नाम पता नहीं था। लोग मुझे मोनोलॉग वाला लड़का बोलते थे। 6-7 साल तक तो लोगों को नाम नहीं पता था, जबकि मैं फिल्में करता था। उनमें कुछ हिट फिल्में थीं।"

    प्रतिक्रिया

    "तब ऐसा लगता था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है"

    कार्तिक ने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।

    उन्होंने कहा, "तब ऐसा लगता था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। अब भी लिस्ट में नहीं आ रहा हूं डायरेक्टर्स की, जो विचार करें कि इस लड़के के साथ काम करना है। इसके कंधे पर एक फिल्म को बैठा सकते हैं। इन चीजों से मैंने बहुत कुछ सीखा है। अब शुक्र है कि काफी चीजें बदल गई हैं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कार्तिक की डेब्यू फिल्म 'प्यार का पंचनामा' 2011 में रिलीज हुई थी। लव रंजन ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म में अपने मोनोलॉग की वजह से कार्तिक छा गए थे। उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आया था।

    सफलता

    कार्तिक की पिछली पांच में से चार फिल्में रहीं हिट

    कार्तिक की हालिया रिलीज हुई 'भूल भुलैया 2' ने सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन किया था।

    2018 में आई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उनकी 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने भी अच्छा कारोबार किया था।

    2019 में आई 'लुका छुपी' भी हिट रही।

    कार्तिक की पिछली पांच फिल्मों में 'लव आज कल' एक ऐसी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी।

    वर्कफ्रंट

    कार्तिक की आगामी फिल्मों पर एक नजर

    कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'लुका छुपी 2' में नजर आएंगे। वह फिल्म 'शहजादा' में भी दिखने वाले हैं।

    हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह मशहूर निर्माता एकता कपूर की फिल्म 'फ्रेडी' से जुड़े हैं।

    अनीस बाज्मी की एक रोमांटिक फिल्म को लेकर कार्तिक सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी कार्तिक नजर आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता रणबीर कपूर
    फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, निर्देशक आसमान भारद्वाज को लेकर कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    क्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    अभिनेत्री नीतू चंद्रा का छलका दर्द, बोलीं- पैसों के बदले पत्नी बनने का मिला था प्रस्ताव बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी करण जौहर
    'केसरी' के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर बोलीं- क्या मैं मशीन हूं सेलिब्रिटी गॉसिप
    सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा बायोपिक

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन अभिनीत 'शहजादा' से बाहर हुईं एकता कपूर मनोरंजन
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शुरू, इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन अभिनीत 'धमाका' 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    कार्तिक आर्यन की 'धमाका' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखे अभिनेता नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025