ब्रिटिश टेलीविजन के दिग्गज न्यूज एंकर डर्मोट मर्नाघन का निधन, स्टेज 4 प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित
ब्रिटिश टेलीविजन का दशकों से जाना-पहचाना चेहरा रहे मशहूर न्यूज एंकर डर्मोट मर्नाघन का निधन हो गया है। वो 68 वर्ष के थे और पिछले 1 साल से स्टेज 4 प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर शनिवार, 11 जुलाई को एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई। डर्मोट को बीबीसी ब्रेकफास्ट, ITV इवनिंग न्यूज और स्काई न्यूज जैसे बड़े और प्रतिष्ठित शोज की एंकरिंग के लिए जाना जाता था। पिछले साल जब उन्हें इस बीमारी का पता चला था, तब से वह लगातार प्रोस्टेट कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के काम में जुटे हुए थे।
ऐसा रहा दिवंगत दिग्गज पत्रकार डर्मोट मुर्नघन का शानदार सफर
डर्मोट मुर्नघन ने अपने करियर की शुरुआत चैनल 4 न्यूज से की थी। इसके बाद वे ITV और BBC में चले गए, जहां उन्होंने कई बड़े न्यूज शोज को होस्ट किया। साल 2007 से 2023 तक वे स्काई न्यूज के लीड प्रेजेंटर रहे। इस दौरान उन्होंने कई सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी होस्ट कीं। पत्रकारिता की दुनिया को करीब से दिखाने के लिए उन्होंने 'लेजेंड्स ऑफ न्यूज' नाम से एक पॉडकास्ट भी बनाया था, जिसमें उन्होंने उन पत्रकारों की कहानियों को दुनिया के सामने रखा, जो बड़ी खबरों के पीछे रहकर काम करते हैं।