NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को बॉयकॉट करने की मांग, लगा 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप
    अगली खबर
    फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को बॉयकॉट करने की मांग, लगा 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप
    फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को बॉयकॉट करने की मांग

    फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को बॉयकॉट करने की मांग, लगा 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 10, 2021
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता और निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का ट्रेलर सामने के बाद से यह विवादों में है। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर इसे खूब ट्रोल किया जा रहा है।

    आलोचकों ने 'तूफान' के खिलाफ जमकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। कुछ ने इसे भारतीय संस्कृति और धर्म के खिलाफ बताया है।

    ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए 'लव जिहाद' का प्रचार किया जा रहा है।

    आइए विस्तार से जानते हैं।

    आलोचना

    फिल्म को लेकर कुछ ऐसी है लोगों की प्रतिक्रिया

    ट्विटर पर #BoycottToofan ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म में लव जिहाद का प्रचार किया जा रहा है।

    एक यूजर ने ट्वीट किया, 'हर उस फिल्म को बॉयकॉट करो, जो हमारी सभ्यता और धर्म के खिलाफ है।'

    एक ने लिखा, 'तूफान हमारी संस्कृति के खिलाफ है।'

    अन्य शख्स ने लिखा, 'याद करो ये वही फरहान अख्तर है, जिसने CAA का विरोध किया था। अब हमारा समय है, इसकी 'तूफान' को आंधी में उड़ा दो।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्वीट

    Boycott love jihad#BoycottToofaan

    — Panchratan (@amirakfkhan) July 10, 2021

    बवाल

    पहले भी फरहान के खिलाफ हुआ था विरोध

    मार्च में जब फरहान ने नागरिकता कानून (CAA)का विरोध किया था, उस वक्त भी लोगों ने उनके खिलाफ रोष जताया था।

    एक यूजर ने लिखा, 'फरहान ने CAA आंदोलन के दौरान कहा था कि जब इतने लोग आंदोलन करते हैं तो ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए मैं भी अब इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहा हूं।'

    एक ने लिखा, 'सुशांत नहीं, तो बॉलीवुड भी नहीं।'

    कुछ यूजर तो ऐसे भी सामने आए, जिनकी नजर में फरहान हिंदू विरोधी हैं।

    ट्रेलर

    30 जून को रिलीज हुआ था 'तूफान' का ट्रेलर

    फरहान ने 30 जून को फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'तूफान आ गया है। क्या आप तैयार हैं?' फिल्म में फरहान ने बॉक्सर अजीज अली का किरदार निभाया है।

    हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड और पत्नी के रोल में दिखाई दे रहीं मृणाल ठाकुर ने पूजा शाह की भूमिका निभाई है। फिल्म के ट्रेलर में जब से ये नाम उजागर हुए हैं, लोग लव जिहाद दिखाए जाने की बात पर भड़क उठे हैं।

    जानकारी

    16 जुलाई को दर्शकों के बीच आएगी फिल्म

    फिल्म 'तूफान' बॉक्सिंग पर आधारित है'। इसमें फरहान, अजीज अली उर्फ अज्जू भाई की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक गुंडा है और आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर बनता है।

    फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं, जिन्होंने फरहान के साथ फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बनाई थी।

    फिल्म में मृणाल ठाकुर डॉ अनन्या की भूमिका निभा रही हैं। परेश रावल भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'तूफान' अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    फरहान अख़्तर
    OTT प्लेटफॉर्म

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मनोरंजन

    हरभजन सिंह के जन्मदिन पर जारी हुआ उनकी फिल्म 'फ्रेंडशिप' का नया पोस्टर हरभजन सिंह
    विद्या ने क्यों नहीं की शाहरुख के साथ कोई फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    टाइगर की फिल्म 'गणपत' से बाहर नोरा फतेही, इस अभिनेत्री की हो सकती है एंट्री अजय देवगन
    क्या तलाक के बाद दिल्ली के इस बिजनेसमैन को डेट कर रहीं मिनिषा लांबा? मनोरंजन

    फरहान अख़्तर

    पैरालिम्पियन दीपा मलिक पर बनने जा रही बायोपिक, यह अभिनेत्री कर सकती है लीड रोल बॉलीवुड समाचार
    क्या बॉयफ्रेंड रोशन से शादी कर रही हैं श्रद्धा? पिता शक्ति कपूर ने दिया मजेदार जवाब अक्षय कुमार
    सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल करने जा रहे हैं शादी! पढ़ें पूरी डिटेल बॉलीवुड समाचार
    'साहो' की रिलीज़ के बाद इस लड़की से शादी करेंगे प्रभास! बॉलीवुड समाचार

    OTT प्लेटफॉर्म

    क्या अक्षय की 'पृथ्वीराज' और रणबीर की 'शमशेरा' OTT पर होगी रिलीज? कोरोना वायरस
    बुरी तरह उजड़ गया फिल्म 'मैदान' का सेट, निर्माता बोनी कपूर बोले- सोचूं तो रो दूंगा बॉलीवुड समाचार
    भारत में भी रिलीज होगा शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन', जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा मनोरंजन
    राधे: हाईकोर्ट ने फिल्म की पायरेटेड कॉपियां साझा कर रहे अकाउंट सस्पेंड करने के आदेश दिए व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025