Loading...
फिल्म 'काला हिरण' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त निर्देश, सलमान खान को बड़ी राहत
सलमान खान की याचिका पर हुई सुनवाई

फिल्म 'काला हिरण' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त निर्देश, सलमान खान को बड़ी राहत

Jul 27, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का आधिकारिक टीजर पिछले दिनों जारी हुआ था। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने टीजर और उससे संबंधित विभिन्न लिंक को हटाने का निर्देश दिया है। कोर्ट का यह फैसला अभिनेता की ओर से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए आया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने मौखिक रूप से कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि "यह सब बंद होना चाहिए।"

याचिका

सलमान के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म

'काला हिरण' के खिलाफ सलमान ने अपनी याचिका दायर में कहा था कि ये फिल्म उनके व्यक्तित्व अधिकारों का गैरकानूनी रूप से दुरुपयोग करती है। इसमें उनसे जुड़ी घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है।

27 जुलाई को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा, "एक बार खोई हुई प्रतिष्ठा हमेशा के लिए खो जाती है।"

जज ने निर्माताओं को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर फिल्म से जुड़े लिंक को एक्स और यूट्यूब से हटाया जाए।

आरोप

सलमान से मिलते-जुलते किरदार का चित्रण

अमित जानी द्वारा निर्मित फिल्म 'काला हिरण' के अब तक 2 आधिकारिक टीजर जारी किए जा चुके हैं।

अभिनेता की ओर से आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि फिल्म के पोस्टर में हमशक्ल को राइफल या बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है, जिससे न्यायिक अभिलेखों के विपरीत एक भ्रामक कहानी गढ़ी गई है।

यही कारण है कि उन्होंने फिल्म और उससे जुड़ी सामग्री पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का रुख किया था।

ADVERTISEMENT