Loading...
विवादों के बीच फिल्म 'काला हिरण' का टीजर जारी, सलमान खान के मामले पर है आधारित

विवादों के बीच फिल्म 'काला हिरण' का टीजर जारी, सलमान खान के मामले पर है आधारित

Jul 17, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी विवादित फिल्म 'काला हिरण' का दूसरा आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। सलमान खान के 'काला हिरण' शिकार मामले पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर पिछले हफ्ते निर्माताओं ने जारी किया था। निर्माता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया और बताया कि वह जान की कीमत पर फिल्म का टीजर जारी कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है।

टीजर

सलमान के पुराने मामले को दिखाता है फिल्म का टीजर

यूट्यूब पर आए टीजर की शुरुआत 'अयान खान' नाम के मुख्य किरदार से होती है, जिसका पहनावा और स्टाइल सलमान से प्रेरित प्रतीत होता है। कहानी कोर्टरूम, अपराध, बदला और न्याय के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें काले हिरण मामले के अलावा विवादों और उसके सामाजिक प्रभाव की झलकियां भी शामिल हैं।

उधर, दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश अभी नहीं दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT