Loading...
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, मध्यस्थता से सुलझेगा सिद्धू मूसेवाला के 'फैंटम' गाने का विवाद
'फैंटम' गाना विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, मध्यस्थता से सुलझेगा सिद्धू मूसेवाला के 'फैंटम' गाने का विवाद

Nov 18, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम फरारी' अपनी रिलीज को लेकर विवादों में घिरा है। हाल ही में गायक के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बिना अनुमति या प्राधिकार के सागा म्यूजिक ने गाने को जारी कर दिया। उन्होंने मामले में कानूनी चेतावनी दी थी। बुधवार को, दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के पास भेज दिया, जहां वे इस मतभेद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

दलील

गाने में दखल रोकने के लिए म्यूजिक लेबल ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

सुनवाई के दौरान, सागा म्यूजिक ने अपनी दलील में कहा कि उसने 2020 में सिद्धू के साथ एक कॉपीराइट एग्रीमेंट साइन किया था, जिसके अनुसार 'फैंटम फेरारी' गाने के अधिकार म्यूजिक लेबल को भेजे गए थे।

उन्होंने कोर्ट से कहा कि गाने के टीजर में इसकी रिलीज तारीख 13 नवंबर बताई गई थी, लेकिन गायक के माता-पिता ने लीगल एक्शन की धमकी दी और टीजर हटाने व गाने की रिलीज रोकने की मांग की।

सवाल

सिद्धू के माता-पिता ने जताया ऐतराज

सिद्धू के माता-पिता, बलकौर सिंह और चरण कौर ने कॉपीराइट एग्रीमेंट पा सवाल उठाया।

उनके वकील ने कहा, "पेमेंट कहां है? माता-पिता को नहीं पता। वे मुझे 5 लाख और क्यों देंगे? ऐसा कैसे है कि 2 अलग-अलग एग्रीमेंट, 2 अलग-अलग सिग्नेचर हैं? अगर उनके बेटे ने एग्रीमेंट किया है तो माता-पिता को मुआवजा मिलना चाहिए।"

दोनों पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि वह आपसी सहमति से कोई हल निकालें और मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENT