NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण
    अगली खबर
    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण
    'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 11, 2021
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस साल अपनी फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिखने भी खबरें सामने आई थीं।

    अब उनके किरदार के बारे में रोचक जानकारी सामने आई है।

    खबरों की मानें तो दीपिका 'सर्कस' के एक गाने में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि वह इस गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी।

    रिपोर्ट

    'चेन्नई एक्सप्रेस' में निभाए गए मीनाम्मा के किरदार को दोहराएंगी दीपिका

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सर्कस' के एक गाने में दीपिका मीनाम्मा की भूमिका में नजर आएंगी।

    इसी साल खबर आई थी कि फिल्म में दीपिका कैमियो की भूमिका में दिखने वाली हैं।

    सूत्र ने कहा, "कहा जा रहा है कि दीपिका 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013) में निभाए गए अपने मीनाम्मा के किरदार को फिर से निभाएंगी। फिल्म को रोहित ने ही निर्देशित किया था और यह दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।"

    हॉट जोड़ी

    रणवीर और दीपिका हैं बॉलीवुड की हॉट जोड़ी- ट्रेड एक्सपर्ट

    सूत्र ने कहा कि आजकल दीपिका को यादगार कॉमिक रोल में देखना दुलर्भ है।

    सूत्र ने बताया कि मीनाम्मा एक ऐसा किरदार था, जिसे सभी ने पसंद किया था और 'सर्कस' जैसी मजेदार फिल्म में दीपिका को इस कैरेक्टर में देखना दिलचस्प होगा।

    ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक हैं। एक दृश्य या गाने में ही कपल को साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित होंगे।

    सूचना

    इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं रणवीर और दीपिका

    दीपिका और रणवीर पहले भी 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में साथ काम कर चुके हैं।

    'सर्कस' को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है। खबरों की मानें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होगी।

    रणवीर पहली बार फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

    कहानी

    फिल्म की कहानी है दिलचस्प

    यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगा।

    फिल्म में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी को दिखाया जाएगा, जो बचपन में एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं।

    इसके बाद जब बड़े होकर आपस में मिलते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री शानदार होती है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आने वाले हैं।

    फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू की गई थी।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और दीपिका

    काफी समय से रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक छोटी भूमिका मे दीपिका भी नजर आएंगी।

    इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में हैं। वह 'जायेशभाई जोरदार' में भी नजर आने वाले हैं।

    वहीं, दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    रोहित शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों का फैंस को है इंतजार, जल्द होंगी रिलीज मुंबई
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    फिल्म '83' की रिलीज डेट का ऐलान, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    तालिबान से RSS की तुलना कर विवाद में फंसे जावेद अख्तर, जानिए मामला फरहान अख़्तर
    महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ विज्ञापन फिल्म के लिए साझा करेंगे स्क्रीन स्पेस मनोरंजन
    'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा ने गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने से किया इनकार टीवी शो
    शाहरुख अभिनीत एटली की अगली फिल्म में शामिल हुईं साउथ अभिनेत्री प्रियामणि सुनील ग्रोवर

    रणवीर सिंह

    साल 2021 में रिलीज होंगी ये पांच बेहतरीन बायोपिक फिल्में दीपिका पादुकोण
    विवादों की वजह से रिलीज से पहले बदला गया था इन फिल्मों का नाम दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में शाहरुख खान
    फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, करण जौहर बनाने जा रहे हैं रोमांटिक फिल्म! करण जौहर

    रोहित शेट्टी

    कटरीना पर लगा किम कार्दशियन का ब्रॉन्ड कैंपेन कॉपी करने का आरोप, अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन दीपिका पादुकोण
    पीले रंग की ड्रेस पहने स्पॉट हुईं कैटरीना, जानें कितनी है कीमत अक्षय कुमार
    रोहित शेट्टी ने खरीदी करोड़ों की लैंबरगिनी, देखें कार के साथ फिल्ममेकर की वायरल तस्वीर अक्षय कुमार
    क्या अक्षय की फिल्म 'बेल बॉटम' कन्नड़ फिल्म का है रीमेक? अभिनेता ने खुद दिया जवाब अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025