NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर
    मनोरंजन

    दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर

    दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 09, 2022, 01:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर
    दीपिका, रणबीर और सोनम के बॉलीवुड में 15 साल

    रणबीर कपूर, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में आज के दौर के सबसे लोकप्रिय सितारे हैं और इन तीनों सितारों में एक समानता है। 9 नवंबर को तीनों ही सितारे बॉलीवुड में अपने 15 साल पूरे कर रहे हैं। दीपिका, रणबीर और सोनम ने करियर के इन सालों में खूब उतार चढ़ाव देखे हैं। इन्होंने कई यादगार फिल्में दीं तो वहीं कई फिल्में फ्लॉप हुईं। आइए, नजर डालते हैं रणबीर, दीपिका और सोनम के अब तक के सफर पर।

    'चॉकलेटी बॉय' के रूप में हुई थी रणबीर की शुरुआत

    रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से 2007 में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने रणबीर को एक चॉकलेटी बॉय के खांचे में डाल दिया। पहली फिल्म में क्रिटिक्स ने रणबीर का अभिनय नहीं सराहा था। बावजूद इसके उन्होंने बेस्ट डब्यू मेल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इसके बाद 'वेकअप सिड', 'रॉकेट सिंह' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों से उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। हालांकि, शुरुआती दौर में रणबीर मुख्यत: चॉकलेटी बॉय की छवि में ही रहे।

    जब क्रिटिक्स के भी पसंदीदा हो गए रणबीर

    2011 की फिल्म 'रॉकस्टार' रणबीर के अभिनय के लिए टर्निंग पॉइंट रही। फिल्म में जॉर्डन के किरदार में उन्होंने तेज-तर्रार अभिनय किया। उनकी फिल्म 'बर्फी' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई। 'ये जवानी है दीवानी' से उन्होंने युवाओं का दिल जीता तो इम्तियाज अली की 'तमाशा' में उनके अभिनय में परिपक्वता देखने को मिली। फिल्म 'संजू' में उन्होंने संजय दत्त के जीवन के अलग-अलग दौर को प्रदर्शित करने का चुनौतीपूर्ण काम बखूबी किया।

    दीपिका ने शाहरुख खान के ऑपोजिट किया था डेब्यू

    दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक फराह खान ने हिमेश रेशमिया के एक वीडियो में उन्हें देखा था और अपनी फिल्म के लिए पसंद कर लिया। फिल्म में वह डबल रोल में नजर आई थीं। करियर के शुरुआती दौर में दीपिका ज्यादातर अपने ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी गईं। 'बचना ऐ हसीनो', 'हाउसफुल', 'दम मारो दम' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने ग्लैमर का जादू चलाया।

    भंसाली की फिल्मों से बदल गई दीपिका की पहचान

    इम्तियाज अली की फिल्में 'लव आज कल' और 'कॉकटेल' में दीपिका के काम की तारीफ हुई। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'तमाशा' से दीपिका ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के दिलों में जगह बनाई। भंसाली के साथ साझेदारी ने दीपिका की छवि ही बदल दी। भंसाली की फिल्में, 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में दीपिका ने अपने काम में महारथ हासिल की और स्टारडम की बुलंदियों को छुआ।

    रणबीर के ही साथ सोनम ने भी किया था डेब्यू

    सोनम कपूर ने भी रणबीर के साथ भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बड़े पर्दे पर अपना सफर शुरू किया था। सोनम इंडस्ट्री में अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर वह अपने अभिनय का ज्यादा दमखम नहीं दिखा सकीं। करियर की शुरुआत में उन्होंने अपने लिए 'आई हेट लव स्टोरीज', 'आयशा', 'थैंक्यू', 'मौसम' जैसी फिल्में चुनीं। इन फिल्मों में सोनम के अभिनय की आलोचना ही हुई। दर्शकों ने भी इन्हें खास पसंद नहीं किया।

    सोनम की इन फिल्मों को मिली सराहना

    हालांकि, आलोचनाओं के बाद भी सोनम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को व्यस्त ही रखा। 2009 की फिल्म 'दिल्ली 6' से सोनम ने चर्चा बटोरी थी। वहीं 2013 की फिल्म 'रांझणा' उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। 2016 की उनकी फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 'पैडमैन' और 'संजू' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में उनकी उपस्थिति को सराहना मिली।

    निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहे सितारे

    इन 15 सालों में ये सितारे निजी जिंदगी से चर्चा में रहे। दीपिका का नाम शुरुआत में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा। इसके बाद दीपिका और रणबीर प्रशंसकों के पसंदीदा कपल्स में से एक बन गए। 2018 में उन्होंने रणवीर सिंह से शादी की। दीपिका से अलग होने के बाद रणबीर का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। इसी साल उन्होंने आलिया भट्ट से शादी की है। सोनम कपूर ने 2018 में बिजनसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।

    आगे किन फिल्मों में नजर आएंगे ये सितारे?

    रणबीर की फिल्म 'ऐनिमल' अगले साल अगस्त में आएगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर होंगे। इस फिल्म में पहली बार रणबीर नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का टीजर जारी हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे। वह प्रभास की फिल्म K-प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं। सोनम कपूर ने मां बनने के बाद अस्थाई रूप से फिल्मों से दूरी बना ली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    सोनम कपूर

    ताज़ा खबरें

    नेपाल विमान हादसा: अभी तक 40 शव बरामद, जहाज में 5 भारतीय यात्री भी थे सवार ज्योतिरादित्य सिंधिया
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    भारत के पास है वनडे और टेस्ट में नंबर एक बनने का मौका, जानिए समीकरण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने लगाया वनडे क्रिकेट में छठा अर्धशतक शुभमन गिल

    दीपिका पादुकोण

    बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान शाहरुख खान
    फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज, धांसू अवतार में नजर आए शाहरुख पठान फिल्म
    बिग बॉस 16: कंटेस्टेंट्स के साथ पूरे हफ्ते रहेंगे घरवाले, साजिद को सपोर्ट करने आएंगी फराह बिग बॉस
    बायकॉट के हत्थे चढ़ी 'पठान', फिल्म फेडरेशन ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी शाहरुख खान
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला आलिया भट्ट
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म
    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर

    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप फरहान अख़्तर
    सोनम कपूर ने मुंबई में 32 करोड़ रुपये में अपना आलीशान फ्लैट बेचा आनंद आहूजा
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज OTT प्लेटफॉर्म
    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023