LOADING...
दीपिका पादुकोण कब और कहां देंगी बच्चे को जन्म? जानिए कब तक छुट्टी पर रहेंगी अभिनेत्री
दीपिका पादुकोण कब बनेंगी मां? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण कब और कहां देंगी बच्चे को जन्म? जानिए कब तक छुट्टी पर रहेंगी अभिनेत्री

Aug 31, 2024
12:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पिछली बार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। हमेशा की तरह फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई। बहरहाल, अब अभिनेत्री मां बनने के लिए तैयार हैं। वह अपने प्रशंसकों को पहले ही बता चुकी हैं कि सितंबर में वह अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। अब दीपिका और उनके बच्चे की डिलिवरी से जुड़ीं नई जानकारियां सामने आई हैं।

रिपोर्ट

मुंबई के अस्पताल में मां बनेंगी दीपिका

न्यूज 18 के मुताबिक, दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी घर में आने वाली इस खुशी के लिए बेहद उत्साहित हैं। अगर चीजें योजना के मुताबिक हुईं तो दीपिका 28 सितंबर को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। पहले कहा जा रहा था कि वह अनुष्का शर्मा की तरह लंदन में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दीपिका फिलहाल ब्रेक पर हैं और अपनी गर्भावस्था के एक-एक पल का पूरा लुत्फ उठा रही हैं।

मातृत्व अवकाश

अगले साल मार्च तक छुट्टी पर रहेंगी अभिनेत्री

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दीपिका 2025 में काम पर वापसी करने की योजना बना रही हैं और अगले कुछ महीने वह अपने नवजात शिशु को समर्पित करेंगी और अपना पूरा वक्त बच्चे के साथ ही बिताएंगी। सूत्र ने बताया है कि अभिनेत्री का मातृत्व अवकाश अगले साल मार्च तक चलेगा। इसके बाद वह तुरंत अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग में जुट जाएंगी।

Advertisement

नया घर

मां बनने के बाद रणवीर संग नए घर में शिफ्ट हो जाएंगी दीपिका

रणवीर और दीपिका के 100 करोड़ से ज्यादा के नए घर का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। बीते दिनों बिल्डिंग का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फिर से इसकी चर्चा होने लगी। ये बिल्डिंग शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के काफी करीब हैे। रणवीर-दीपिका ने 2 साल पहले इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट बुक किया था। अब दीपिका मां बनने के बाद अपने बच्चे और रणवीर के साथ इस नए घर में शिफ्ट हो जाएंगी।

Advertisement

घोषणा

दीपिका ने कब किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान?

बता दें कि दीपिका ने फरवरी, 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और बताया था कि सितंबर में उनकी डिलिवरी होगी। उनका ये पोस्ट मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दीपिका ने 2018 में रणवीर से शादी की थी। उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी से 3 साल पहले ही 2015 में दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी।

Advertisement