कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ
क्या है खबर?
1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिली थाा। इसके बाद इसकी दूसरी किस्त 'आशिकी 2' भी सुपरहिट साबित हुई।
अब दर्शक काफी समय से 'आशिकी 3' का इंतजार कर रहे हैं।
अनुराग बसु फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इसे भूषण कुमार और मुकेश भट्ट मिलकर प्रोड्यूसर करेंगे।
फिल्म कास्टिंग को लेकर भी तरह-तरह की खबरें आ रही हैं।
अब 'आशिकी 3' से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही हैं।
आशिकी 3
दिसंबर में शुरू होगी शूटिंग
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
सूत्र ने कहा, "यह उन अभिनेत्रियों में से नहीं होगी जिनके साथ कार्तिक पहले ही काम कर चुका है। फिल्म में दीपिका और कैटरीना अहम किरदार निभा सकती हैं। उनकी निर्माताओं संग बातचीत चल रही है।"
हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'आशिकी 3' की शूटिंग इस साल के अंत यानी दिसंबर में शुरू होगी।