Loading...
रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी दीपिका पादुकोण? अयान मुखर्जी कर रहे तैयारी
'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए दीपिका पादुकोण से चल रही बातचीत

रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी दीपिका पादुकोण? अयान मुखर्जी कर रहे तैयारी

Aug 20, 2026
10:33 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण इस वक्त अल्लू अर्जन की आगामी फिल्म 'राका' में व्यस्त चल रही हैं। उधर अभिनेता रणबीर कपूर भी अपनी आगामी पौराणिक फिल्म 'रामायण' को रिलीज करने की तैयारी में जुटे हैं। इस परियोजना के बाद, अभिनेता 'ब्रह्मास्त्र: भाग 2' की शूटिंग शुरू करेंगे जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। हालिया अपडेट है कि फिल्म में दीपिका शामिल हो सकती हैं। निर्माता फिल्म में 'अमृता' का किरदार निभाने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं।

उम्मीद

फिर एक बार पर्दे पर साथ दिख सकते हैं दीपिका और रणबीर

पिंकविला के मुताबिक, परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र: भाग 2' के निर्माता फिल्म में दीपिका को शामिल करने का मन बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अयान मुखर्जी और मुख्य टीम दीपिका को इस परियोजना में शामिल करने को लेकर आश्वस्त हैं, क्योंकि वे समझते हैं कि अमृता की भूमिका के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत है जिसमें अपार गंभीरता हो। बातचीत जारी है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि समय-सीमा के तालमेल पर निर्भर करेगी।"

किरदार

दोहरी भूमिका में नजर आएंगे रणबीर

सूत्र के अनुसार, 'रामायण 2' की शूटिंग जनवरी, 2027 तक पूरी करने के बाद, रणबीर 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग में जुट जाएंगे।

उन्होंने कहा, "रणबीर इस सफर को दोबारा शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दोहरी भूमिका की इस बड़ी चुनौती में, रणबीर सीक्वल में देव और शिव दोनों का किरदार निभाएंगे।"

बता दें, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज एक सुपरनैचुरल-पौराणिक फिल्म थी। इसमें रणबीर के साथ पहली बार आलिया भट्‌ट नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT