Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
  • मनोरंजन

    रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

    चंद्रशेखर  कुमार
    लेखन
    चंद्रशेखर कुमार
    Mail
    अंतिम अपडेट Feb 19, 2021, 02:11 pm
    रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
  • अभिनेता रणवीर सिंह इस साल कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि रणवीर की फिल्म 'सर्कस' इसी साल 31 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

    अब जानकारी सामने आई है कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।

    बता दें कि दीपिका और रणवीर पहले भी 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में साथ काम कर चुके हैं।

  • इस खबर में
    'सर्कस' के अलावा '83' में भी कैमियो की भूमिका में होंगी दीपिका मुंबई में चल रही है फिल्म की शूटिंग पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे रणवीर फिल्म की कहानी है दिलचस्प इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और दीपिका
  • रिपोर्ट

    'सर्कस' के अलावा '83' में भी कैमियो की भूमिका में होंगी दीपिका

    'सर्कस' के अलावा '83' में भी कैमियो की भूमिका में होंगी दीपिका
  • रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में दीपिका एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं।

    2019 में रणवीर और दीपिका की शादी के बाद यह दूसरा मौका है, जब वे किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

    रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सर्कस' के अलावा दीपिका '83' में भी कैमियो की भूमिका में दिखेंगी।

    इससे पहले दीपिका, रोहित के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम कर चुकी हैं।

  • शूटिंग

    मुंबई में चल रही है फिल्म की शूटिंग

  • इस फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है और इसे अगले माह तक पूरा किया जा सकता है। दीपिका ने पिछले वीकेंड में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग की है।

    इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन रोहित कर रहे हैं।

    अब दीपिका के शामिल होने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की रुचि बढ़ गई है।

  • जानकारी

    पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे रणवीर

  • रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता रणवीर पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इसके आलावा इनके को-स्टार वरुण शर्मा को भी डबल रोल में दिखा जा सकता है। इस प्रकार इस फिल्म में रणवीर की भूमिका काफी अलग होगी।

  • कहानी

    फिल्म की कहानी है दिलचस्प

  • यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगा।

    इस फिल्म में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी को दिखाया जाएगा, जो बचपन में एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं। इसके बाद जब बड़े होकर आपस में मिलते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री शानदार होती है।

    इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आने वाले हैं।

  • वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और दीपिका

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और दीपिका
  • काफी समय से रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक छोटी भूमिका मे दीपिका भी नजर आएंगी।

    इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में हैं। वह 'जायेशभाई जोरदार' में भी नजर आने वाले हैं।

    वहीं, दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। वह शाहरुख की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।

  • दीपिका पादुकोण
  • बॉलीवुड समाचार
  • सोशल मीडिया
  • मनोरंजन
  • रणवीर सिंह
  •  
ताज़ा खबरें
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
  • माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में आया 'किड्स मोड', पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
    माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में आया 'किड्स मोड', पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: मात्र 106 रन बना सकी पंजाब, दीपक चाहर ने की घातक गेंदबाजी
    PBKS बनाम CSK: मात्र 106 रन बना सकी पंजाब, दीपक चाहर ने की घातक गेंदबाजी
    खेलकूद
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021