NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पिता प्रकाश पादुकोण की बायोपिक पर काम कर रहीं हैं दीपिका
    अगली खबर
    पिता प्रकाश पादुकोण की बायोपिक पर काम कर रहीं हैं दीपिका
    अपने पिता की बायोपिक पर काम कर रहीं दीपिका

    पिता प्रकाश पादुकोण की बायोपिक पर काम कर रहीं हैं दीपिका

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 18, 2022
    07:32 pm

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण आजकल फिल्म 'गहराइयां' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों ने नकार दिया है।

    सोशल मीडिया पर भी दीपिका की इस फिल्म को खूब ट्रोल किया गया है। बहरहाल, दीपिका अब अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गई हैं। वह अपने पिता और मशहूर बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम कर रही हैं।

    आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा।

    खुलासा

    दीपिका ने की पिता के संघर्ष पर बात

    एक यूट्यूब शो में दीपिका से उनके पिता और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से बेहतरीन चुनने को कहा गया। इस पर दीपिका ने अपने पिता का नाम लिया।

    उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने एक मैरिज हॉल में ट्रेनिंग की। वह उनका बैडमिंटन कोर्ट हुआ करता था। उन्होंने अपने शॉट को सटीक बनाने के लिए बीम जैसी चीजों का इस्तेमाल किया। अगर उनके पास वो सुविधाएं होतीं, जो आज भारत के एथलीटों के पास हैं तो वह कहीं ज्यादा बेहतर होते।"

    गर्व

    "मेरे पिता ने 1983 से पहले ही भारत को विश्व चैंपियन बना दिया था"

    दीपिका ने आगे कहा, "मैं अपने पिता की फिल्म पर ही काम कर रही हूं। जहां तक भारतीय खेल का संबंध है, 1983 का वर्ल्ड कप होने से पहले ही वह (प्रकाश पादुकोण) भारत को वर्ल्ड मैप पर रखने वाले पहले भारतीय एथलीटों में से एक थे।"

    उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने 1981 में विश्व चैम्पियनशिप जीती और भारत को दुनियाभर में प्रसिद्धि व सम्मान दिलाया।"

    दीपिका अपने पिता के बेहद करीब हैं। वह उन्हें अपनी प्रेरणा मानती हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    दीपिका अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। पिछले साल आई क्रिकेट पर आधारित फिल्म '83' को उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया था। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' की भी दीपिका को-प्रोड्यूसर थीं। वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी संभाल रही हैं।

    उपलब्धि

    विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं प्रकाश पादुकोण

    प्रकाश पादुकोण ने सात साल की उम्र में 1962 में जूनियर टूर्नामेंट में भाग लिया था। 1964 में उन्होंने स्टेट जूनियर टाइटल जीतकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

    1972 में प्रकाश नेशनल जूनियर चैंपियन बने। वह लगातार सात बार नेशनल चैंपियन बने। 1980 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतते ही प्रकाश पहली रैंक हासिल करते ही दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर बन गए।

    उन्होंने 1991 में बैडमिंटन से सन्यास ले लिया और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन बन गए।

    आलोचना

    इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं दीपिका

    दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' दर्शकों को कतई पसंद आई और ना ही इसमें उनका बोल्ड अंदाज लोगों को रास आया। फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोग दीपिका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे।

    पहले बॉयकॉट दीपिका ट्रेंड हुआ और उसके बाद बॉयकॉट 'गहराइयां' दीपिका के बोल्ड सीन दर्शकों को कतई रास नहीं आए।

    ट्रोलर्स ने फिल्म को अश्लीलता से भरा हुआ बताया। जब फिल्म असफल हुई तो ट्रोलर्स ने कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    प्रकाश पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका और अनन्या ने शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग की पूरी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल ट्विटर
    'पठान' में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाएगा ये भव्य गाना, जल्द जाएंगे स्पेन स्पेन
    दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में वापसी, एक्टिंग के साथ फिल्म का निर्माण भी करेंगी हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    रवीना टंडन के पिता और डायरेक्टर रवि टंडन का निधन, अभिनेत्री ने लिखा इमोशनल नोट सोशल मीडिया
    शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लव हॉस्टल' के बारे में जानिए सबकुछ आगामी फिल्में
    आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ एकता कपूर
    आसिम रियाज को मिला सलमान का साथ, फिल्म 'भाईजान' में आ सकते हैं नजर सलमान खान

    आगामी फिल्में

    राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए मुंबई
    नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक, अभिनेत्री ने शेयर की जानकारी इंस्टाग्राम
    जन्मदिन पर अभिषेक ने किया अपनी नई फिल्म 'घूमर' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    रवि तेजा की 'खिलाड़ी' 11 फरवरी को हिन्दी में सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    प्रकाश पादुकोण

    नेशनल लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण
    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित? दीपिका पादुकोण
    बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड टोक्यो ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025