दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में टॉप-10 में इकलौती भारतीय दीपिका पादुकोण
क्या है खबर?
दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से देश सहित दुनियाभर में परचम फहराया है। अब उनके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
यूनाइटेड किंगडम (UK) स्थित प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा द्वारा किए गए एक हालिया सर्वेक्षण में दुनियाभर की खूबसूरत महिलाओं की सूची जारी की गई।
इस सूची में टॉप-10 में जगह बनाने वाली दीपिका इकलौती भारतीय बनीं।
इस सर्वेक्षण में सुंदरता मापने के लिए 'गोल्डन रेशियो ब्यूटी' नामक वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल किया गया।
सूची
सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में नौवें स्थान पर दीपिका
सर्वेक्षण में दस सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में दीपिका नौवें स्थान पर रहीं। उनको 91.22% स्कोर मिला।
अभिनेत्री जोडी कॉमर (98.7%) को सबसे सुंदर महिला घोषित किया गया।
अमेरिकी अभिनेत्री जैंडेया (94.37%) दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं। 94.43% स्कोर के साथ बेला हदीद ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
इसके बाद बेयॉन्से (92.44%) चौथे, एरियाना ग्रांडे (91.81%) पांचवें, टेलर स्विफ्ट (91.64%) छठे, जॉर्डन डन (91.39%) सातवें, किम कार्दशियन (91.28%) आठवें और होयोन जंग (89.63%) दसवें स्थान पर रहीं।
वैज्ञानिक पद्धति
क्या है सुंदरता मापने का पैमाना 'गोल्डन रेशियो ब्यूटी'?
डॉक्टर जूलियन ने सुंदरता मापने के लिए प्राचीन ग्रीक तकनीक 'गोल्डन रेशियो ब्यूटी' का इस्तेमाल किया है। इसके लिए कंप्यूटरीकृत मैपिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल किया जाता है।
गोल्डेन रेशियो ब्यूटी को फी (Phi) भी कहा जाता है, जो एक गणितीय विधि है। इसके जरिए फिजिकल परफेक्शन की गणना की जाती है।
किसी के चेहरे की लंबाई और चौड़ाई को मापकर परिणाम निकाला जाता है। इसमें चेहरे की समरूपता और अनुपात को तवज्जो दी जाती है।
अन्य उपलब्धि
50 प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुई थीं दीपिका
दीपिका को पिछले साल 'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में 50 प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था।
इस फेहरिस्त में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस उपलब्धि का जिक्र किया था।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'काफी विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं 'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021 में शामिल होकर।'
वर्कफ्रंट
दीपिका की आगामी फिल्मों पर एक नजर
दीपिका बहुत जल्द शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
इसके अलावा उनके खाते से ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' भी जुड़ी हुई है।
वह 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। फिल्म को चर्चित निर्देशक अमित शर्मा निर्देशित करेंगे।
वह साउथ निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट K' में भी नजर आएंगी।