NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका
    मनोरंजन

    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका

    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 06, 2021, 09:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कई सामाजिक और संदेश देने वाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों में सामाजिक बुराइयों के प्रति संदेश देखने को मिलता है। मनोरंजन के अलावा दीपिका की फिल्में एक सकारात्मक संदेश देती हैं। इसी कड़ी में दीपिका के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उन्हें 'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में 50 प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

    दीपिका ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया इस उपलब्धि का जिक्र

    दीपिका को सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान और 2021 की 'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट' में भाग लेने के लिए सराहना की गयी है। बता दें कि केवल दो भारतीय महिलाओं में दीपिका एक हैं, जिन्होंने इस सूची की शोभा बढ़ाई है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस उपलब्धि का जिक्र किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'काफी विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं 'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021 में शामिल होकर।'

    यहां देखिए दीपिका का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by deepikapadukone on March 6, 2021 at 6:34 pm IST

    दीपिका ने अपने व्यक्तित्व से दुनिया को किया प्रभावित

    दीपिका ने अपने व्यक्तित्व से वैश्विक जगत को प्रभावित किया है। दीपिका ने 2015 में 'इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ डे' के मौके पर 'लिव लव लाफ' फाउंडेशन लांच किया था। इस फाउंडेशन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल करना था। 'पद्मावत' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने सामाजिक मुद्दों को प्रस्तुत करने की कोशिश की है। दीपिका के साथ दुनियाभर की 50 महिलाओं को उनके क्षेत्र में योगदान के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।

    'पद्मावत' से शुरू हुआ दीपिका के व्यक्तित्व में बदलाव- वैराइटी

    दीपिका का परिचय देते हुए संस्था 'वैराइटी' ने लिखा, 'बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका ने एसिड हमले की पीड़ित के बारे में सामाजिक फिल्म 'छपाक' में अभिनय किया, जो पिछले साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। उनके अंदर यह बदलाव 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' में काम करने के दौरान शुरू हुआ था, जिसमें वह रानी पद्मावती की भूमिका में दिखी थीं।' दीपिका को यह उपलब्धि हासिल होने पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर शुभकानाएं दे रहे हैं।

    फिल्मों का बजट देख कर नहीं लेती फिल्म में काम करने का निर्णय- दीपिका

    दीपिका ने प्रकाशन से बात करते हुए बताया, "सौभाग्य से मैंने कभी किसी फिल्म के बजट के आधार पर फिल्मों में काम करने का निर्णय नहीं लिया। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं अपने जीवन में भावनात्मक रूप से कैसा सोचती हूं। मेरी बहुत सारी पसंद इसी बात से तय होती है।" अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से महज कुछ घंटे पहले इस तरह की खबर वाकई में सुकून देती है। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है।

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं दीपिका

    कबीर खान की फिल्म '83' में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में दिखेंगी। वहीं, उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख की फिल्म 'पठान' में दीपिका अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह मधु मंटेना की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी अभिनय करते देखा जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    मुंबई

    अभिनेता सोनू सूद ने अपने नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत बॉलीवुड समाचार
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार का मालिक मृत मिला मुकेश अंबानी
    प्रियंका सिंघा और रणविजय सिंह दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता इंस्टाग्राम
    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत
    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह मुंबई
    भीड़ में फंसी दीपिका पादुकोण का पर्स खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल मुंबई
    फिल्म '83' की रिलीज डेट का ऐलान, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    नोरा के डांस नंबर 'दिलबर' ने रचा कीर्तिमान, 100 करोड़ व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड सोशल मीडिया
    अभिनेत्री राखी सावंत पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं जावेद अख्तर, खुद की पुष्टि मनोरंजन
    'अपने 2' की रिलीज टली, अब 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' से क्लैश नहीं होगा अक्षय कुमार
    कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के लिए ले रही हैं 'आर्मी ट्रेनिंग', शेयर किया वीडियो इंस्टाग्राम

    सोशल मीडिया

    इंस्टाग्राम के जरिए कर पाएंगे कमाई, मिलेंगे और भी नए फीचर्स इंस्टाग्राम
    'वुमन्स डे' पर फ्री मिल रहे एडिडास के जूते? व्हाट्सऐप स्कैम में ना फंसें आप व्हाट्सऐप
    रश्मिका मंदाना ने लखनऊ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' की शूटिंग शुरू की लखनऊ
    ट्विटर पर मिलने वाला है 'अनडू सेंड' टाइमर, तय वक्त में अनपब्लिश कर सकेंगे ट्वीट्स ट्विटर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023