दीपिका पादुकोण का 'धुरंधर 2' पर चुप्पी उठाने वालों को करारा जवाब- अब मजाक किसका बना?
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जहां फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब दीपिका ने इन ट्रोलर्स और कयासों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि उन्हें अपने पति और उनके काम के प्रति समर्थन जताने के लिए हर बार सोशल मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है।
सवाल
'धुरंधर 2' के प्रीमियर से दूरी और चुप्पी पर उठे सवाल,
दरअसल, एक इंस्टाग्राम रील के साथ लिखा था, 'दीपिका ने 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म को 'साइलेंट ट्रीटमेंट' दे दिया है। एक तरफ जहां 'धुरंधर 2' वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दीपिका फिल्म के प्रीमियर में जाने के बजाय अपने ससुरालवालों के साथ एक सितार कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, सिर्फ खामोशी। क्या वो निर्देशक के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या सिर्फ इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामे से बच रही हैं?'
जवाब
दीपिका ने यूं किया पलटवार
दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी, जहां यूजर्स सवाल कर रहे थे कि उन्होंने फिल्म की सफलता का सार्वजनिक रूप से जश्न क्यों नहीं मनाया। इसका सीधा जवाब देते हुए दीपिका ने लिखा, 'मैंने ये फिल्म आप सभी से बहुत पहले देख ली थी।' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अब मजाक किसका बना?' ये उन लोगों के लिए एक सटीक जवाब था,जो दीपिका की ऑनलाइन गतिविधियों का अपने हिसाब से मतलब निकाल रहे थे।
संदेश
सोशल मीडिया पोस्ट ही समर्थन का पैमाना नहीं?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी को प्रशंसकों ने नाराजगी मान लिया था, लेकिन अभिनेत्री ने करारा जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पोस्ट ही समर्थन का एकमात्र पैमाना नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि वो पहले भी इस फिल्म की सराहना कर चुकी हैं और उनका निजी समर्थन दिखावे का मोहताज नहीं है। बता दें कि 'धुरंधर' की रिलीज के समय भी दीपिका ने फिल्म का पुरजोर समर्थन किया था।
कमाई
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कोहरा
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' सबसे बड़ी हिंदी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। इसने भारत में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर फिल्म जगत के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। अपनी रिलीज के 20वें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को भी पीछे छोड़ दिया। संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।