Page Loader
शाहरुख खान की 'किंग' में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, किरदार से भी उठ गया पर्दा 
शाहरुख खान की 'किंग' में दीपिका पादुकोण की एंट्री (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikabeautiful)

शाहरुख खान की 'किंग' में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, किरदार से भी उठ गया पर्दा 

Apr 07, 2025
03:07 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान साल 2023 में पर्दे पर दिखे थे। उनकी 3 फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सिनेमाघरों में आई थीं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। पिछले साल उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। इसलिए शाहरुख के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों की राह देख रहे हैं। अब शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है। अब 'किंग' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है।

रिपोर्ट

सुहाना खान की मां बनेंगीं दीपिका 

पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'किंग' की स्टार कास्ट में दीपिका शामिल हो गई हैं। वह फिल्म में सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी। इतना ही नहीं, दीपिका फिल्म में शाहरुख की पूर्व प्रेमिका की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में दीपिका का किरदार छोटा, लेकिन बहुत अहम होगा। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही दीपिका को इस खास रोल के लिए चाहते थे। भले ही यह मुख्य किरदार न हो, लेकिन दीपिका ने इसे खुशी-खुशी स्वीकार किया है।

किंग

अभिषेक बच्चन भी हैं फिल्म का हिस्सा 

'किंग' से पहले शाहरुख-दीपिका 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह खलनायक बन पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। 'किंग' ईद, 2026 के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ईद पर शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज हुए काफी समय हो गया है। ईद पर किंग खान की आखिरी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज हुई थी।