NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बनेंगे माता-पिता, बताया कब करेंगे बच्चे का स्वागत
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बनेंगे माता-पिता, बताया कब करेंगे बच्चे का स्वागत
    दीपिका पादुकोण सितंबर में देंगी बच्चे को जन्म

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बनेंगे माता-पिता, बताया कब करेंगे बच्चे का स्वागत

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 29, 2024
    10:14 am

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही थीं। बताया जा रहा था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन न तो दीपिका और ना ही उनके पति रणवीर सिंह ने इस खबर पर अपनी मोहर लगाई थी।

    अब आखिरकार खुद दीपिका-रणवीर ने माता-पिता बनने की खबर सार्वजनिक कर दी है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि वे सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

    बधाई संदेश

    लगा शुभकामनाओं का तांता

    दीपिका की टीम ने एक तस्वीर साझा की है, जिस पर बच्चों के कपड़े, शूज और गुब्बारे बने हुए हैं। इसमें लिखा है, 'सितंबर, 2024। दीपिका-रणवीर।'

    इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारे और प्रशंसक उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

    कृति सैनन ने लिखा, 'OMG! दोनों को बधाई।'

    वरुण धवन ने दिल वाले इमोजी बनाए तो नेहा धूपिया ने उनके घर आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत में एक खूबसूरत पोस्ट किया।

    सोनम कपूर समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

    ट्विटर पोस्ट

    दीपिका की टीम ने भी किया पोस्ट

    A big congratulations to Deepika Padukone and Ranveer Singh 🥹💖

    Baby padukone-bhavnani coming soon sept 2024 pic.twitter.com/7vgEBtO29E

    — Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) February 29, 2024

    सुगबुगाहट

    कब शुरू हुई थी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा?

    इस महीने की शुरुआत में ही खबर आई थी कि दीपिका और रणवीर इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। चर्चा थी कि अभिनेत्री 3 महीने से गर्भवती हैं।

    दीपिका को 77वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में भी देखा गया था, जहां वह अपना पेट साड़ी से छिपाती नजर आईं थीं, जिसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई थी, वहीं उससे पहले दीपिका ने खुलासा किया था कि वह रणवीर संग अपने परिवार को बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

    शुरुआत

    भंसाली के घर से शुरू हुई थी दीपिका-रणवीर की प्रेम कहानी

    फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में करीना कपूर काम करने वाली थीं, लेकिन शूट शुरू होने से 1 हफ्ते पहले उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

    हीराेइनों पर चर्चा शुरू हुई तो रणवीर ने ही दीपिका का नाम सुझाया और उनकी एंट्री कराई गई।

    इसके बाद रणवीर एक दिन स्क्रिप्ट सुनने के लिए संजय लीला भंसाली के घर पर लंच कर रहे थे और वहीं उनकी दीपिका से पहली मुलाकात हुई थी। इसी दौरान उनके बीच प्यार की चिंगारी भड़की थी।

    शादी

    2018 में शादी के बंधन में बंधे थे रणवीर-दीपिका

    रणवीर-दीपिका की शादी को 6 साल हो गए हैं। वे 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी।

    रणवीर ने 'कॉफी विद करण' में यह खुलासा किया था कि उन्होंने शादी से 3 साल पहले ही यानी 2015 में दीपिका से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी।

    रणवीर ने दीपिका को मालदीव में प्रपोज किया था और भावुक होकर उन्होंने हां कह दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण के लिए शानदार रहा है गणतंत्र दिवस, इन फिल्मों ने किया कमाल गणतंत्र दिवस
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की शानदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई  ऋतिक रोशन
    बी प्राक मंच पर क्यों नहीं गाते भजन? दूसरे गायकों को भी दे डाला ये मशवरा बी प्राक
    दीपिका पादुकोण का सबसे पसंदीदा व्यंजन है 'एमा दत्शी', जानें इसे घर पर बनाने का तरीका भूटान

    रणवीर सिंह

    'कॉफी विद करण 8': रणवीर-दीपिका की पहली मुलाकात से शादी तक, ये बातें रहीं सबसे खास दीपिका पादुकोण
    करण जौहर की NMACC उद्घाटन समारोह में बिगड़ गई थी हालत, आया था पैनिक अटैक करण जौहर
    रणवीर ने सुनाया दीपिका से पहली मुलाकात का किस्सा, लोग बोले- अनुष्का संग भी यही हुआ  दीपिका पादुकोण
    करण जौहर अब नहीं बनाएंगे दीपिका, रणवीर और रणबीर के साथ 'संगम' का रीमेक करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025