Loading...
'स्पिरिट': दीपिका पादुकोण ने मांगा 10 प्रतिशत मुनाफा, बात नहीं बनी तो लीक कर दी कहानी?
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण पर बड़े आरोप

'स्पिरिट': दीपिका पादुकोण ने मांगा 10 प्रतिशत मुनाफा, बात नहीं बनी तो लीक कर दी कहानी?

Aug 21, 2026
11:52 am

क्या है खबर?

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर छिड़ा विवाद फिर गरमा गया है। निर्देशक के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने इस पूरे मामले पर नए और चौंकाने वाले दावे किए हैं। इससे पहले जहां शूटिंग के लिए दीपिका की 8 घंटे काम करने की शर्त को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा था, वहीं अब प्रणय ने स्पष्ट किया है कि असल असहमति फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई थी।

बयान

"18 महीनों से चल रही थी बात"

हाल ही में NTV को दिए इंटरव्यू में प्रणय ने बताया कि दीपिका के बिना आगे बढ़ने का अंतिम फैसला खुद संदीप ने लिया था।

उन्होंने दावा किया कि संदीप पिछले करीब 18 महीनों से अभिनेत्री के साथ बातचीत में थे और वो हर हाल में उन्हें 'स्पिरिट' में एक अहम भूमिका में देखना चाहते थे।

प्रणय ने ये भी इशारा किया कि दीपिका की हालिया बॉक्स-ऑफिस सफलता ने बातचीत के दौरान उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया था।

मांग

दीपिका ने मांगी फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी

प्रणय ने आरोप लगाया कि बात सिर्फ अभिनय फीस की बातचीत तक सीमित नहीं थी। उनके अनुसार, दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदारी मांगी थी।

उन्होंने खुलासा किया, "दीपिका ने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत मांगा था। इसके तुरंत बाद सब कुछ हाथ से निकल गया। देखिए, वो कुछ भी मांग सकती हैं, अगर हम देने को तैयार हों तो दे भी सकते हैं, लेकिन फिल्म का गणित और बजट भी तो हमारे हिसाब से बैठना चाहिए।"

ADVERTISEMENT

नाराजगी

दीपिका की हरकत पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा के भाई

प्रणय बोले, "हमें लगा कि बात नहीं बन रही है, इसलिए हमने दूसरे विकल्पों के बारे में सोचना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही हमने अन्य विकल्प तलाशने शुरू किए, उन्होंने फिल्म से जुड़ी सारी जानकारियां लीक करना शुरू कर दिया।"

प्रणय ने नाराजगी जताते हुए कहा, "हमने उनके साथ फिल्म की कहानी और किरदार पर बात की थी। जो बातें आपस में गुप्त रखी जानी चाहिए थीं, वो सब उन्होंने लीक कर दीं। इसके चलते हम बहुत परेशान हैं।"

ADVERTISEMENT

विवाद

सिर्फ 5-6 करोड़ का मामला नहीं- प्रणय रेड्डी वांगा

प्रणय ने साफ किया कि विवाद सिर्फ 5-6 करोड़ अतिरिक्त मांगने का नहीं था। 'स्पिरिट' से दीपिका के बाहर होने पर पहले भी 8 घंटे की वर्क-शिफ्ट की खबरों के चलते काफी विवाद हुआ था।

संदीप रेड्डी वांगा ने भी नाम लिए बिना 'एक्स' पर नाराजगी जताई थी कि किसी एक्टर को कहानी सुनाना 100 प्रतिशत भरोसे और गोपनीयता के समझौते पर टिका होता है, जिसे सार्वजनिक करना गलत है।

बाद में फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।

ADVERTISEMENT