Loading...
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' तय रिलीज से पीछे हटाएगी कदम? निर्माताओं ने बताया सच 
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' पर आया अपडेट

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' तय रिलीज से पीछे हटाएगी कदम? निर्माताओं ने बताया सच 

Aug 19, 2026
10:59 am

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है। साल की शुरुआत में निर्माताओं ने ऐलान किया था कि यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। इस बीच, सोशल मीडिया पर रिलीज के स्थगित होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया, क्योंकि उसी वक्त सलमान खान की आगामी फिल्म 'SVC 63' भी सिनेमाघरों का रुख करेगी। हालांकि, फिल्म टलने की खबरों पर अब निर्माताओं को चुप्पी तोड़नी पड़ी है।

बयान

तय समय पर रिलीज होगी 'स्पिरिट'

जूम के मुताबिक, निर्माता टी-सीरीज ने स्पष्ट किया है कि सलमान की फिल्म 'SVC 63' से टकराव के बावजूद 'स्पिरिट' तय समय पर रिलीज होगी।

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने कहा, "हम 'स्पिरिट' की रिलीज को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली है और घोषित रिलीज तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम कर रहे हैं और फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

फिल्म

'स्पिरिट' में एक्शन करते दिखाई देंगे प्रभास

संदीप रेड्‌डी वांगा के निर्देशन में बनी रही यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें तृप्ति डिमरी भी मुख्य किरदार में होंगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म में अपने किरदार के लिए प्रभास ने कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग ली है। इसमें जबरदस्त एक्शन, दमदार भावनाएं और प्रभावशाली संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा।

वहीं, निर्देशक फिल्म देखने के अनुभव को और भी रोमांचक बनाने पर जोर दे रहे हैं और इसके लिए 'ए-रेटेड एक्शन' का तड़का लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT