NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: देबिना बनर्जी ने 2 बार रचाई शादी, प्यार के लिए कर बैठी थीं बगावत
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: देबिना बनर्जी ने 2 बार रचाई शादी, प्यार के लिए कर बैठी थीं बगावत
    गुरमीत चौधरी के लिए घरवालों से बगावत कर बैठी थीं देबिना बनर्जी (तस्वीर- इंस्टा @/debinabon)

    जन्मदिन विशेष: देबिना बनर्जी ने 2 बार रचाई शादी, प्यार के लिए कर बैठी थीं बगावत

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 18, 2023
    07:37 am

    क्या है खबर?

    देबिना बनर्जी टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियाें में शुमार हैं। उन्होंने अपने अभिनय के लिए दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी है।

    देबिना ने यूं तो अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी छोटे पर्दे से ही मिली। खासकर 'रामायण' की सीता बनकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं।

    आज यानी 18 अप्रैल को देबिना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर गुरमीत चौधरी के साथ उनकी लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

    सलाह

    देबीना ने गुरमीत के कहने पर दिया था 'रामायण' के लिए ऑडिशन

    बहुत से लोगों काे लगता है कि गुरमीत और देबीना के बीच प्यार धारावाहिक 'रामायण' के सेट पर पनपा था, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वे इससे पहले से ही एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे।

    खुद गुरमीत ने यह खुलासा किया था। देबीना को 'रामायण' में सीता की भूमिका के लिए ऑडिशन देने के लिए भी गुरमीत ने ही कहा था। खुशकिस्मती से उन्हें इसके लिए चुन भी लिया गया।

    मुलाकात

    19 साल की उम्र में गुरमीत से हुई थी पहली मुलाकात

    गुरमीत-देबीना की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वे 19 साल के थे। 2006 में दोनों एक प्रतियोगिता के लिए मुंबई आए थे।

    इसके लिए भारत से लगभग 15 लड़कियों का चयन हुआ था, जिनमें से एक देबिना थीं। यहीं से उनकी गुरमीत से दोस्ती हुई थी।

    उस वक्त मजाक में गुरमीत ने देबीना से कहा था कि वह अपने पिता से कहेंगे कि वह उनकी जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं और आखिरकार देबिना ही उनकी हमसफर बनीं।

    सफर

    प्यार की राह थी मुश्किल

    दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हुई। 'रामायण' के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ चुका था। शो में जहां गुरमीत ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया, वहीं देबिना ने माता सीता की भूमिका अदा की थी।

    गुरमीत-देबिना ने एक दूसरे को पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया।

    एक तरफ जहां देबिना बंगाल से हैं, वहीं गुरमीत बिहार के रहने वाले हैं। दोनो एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, लेकिन उनके घरवाले तैयार नहीं थे।

    शादी

    2 साल तक शादी की भनक नहीं लगने दी

    गुरमीत-देबिना एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लिहाजा उन्होंने 2009 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी में उनके बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

    उन्होंने 2 साल तक अपनी शादी को छिपाए रखा और इसकी भनक अपने परिवार तक को भी नहीं लगने दी।

    जब परिवारवाले मान गए तो 2 साल बाद यानी 2011 में दोनों फिर परिवार के सामने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे।

    नया जीवन

    अप्रैल, 2022 में पहली बार मां बनीं देबिना

    3 अप्रैल, 2022 को देबिना पहली बार एक बेटी की मां बनी थीं। शादी के 10 साल बाद देबिना को मां बनने का सुख मिला।

    दरअसल, देबिना कुछ समस्याओं के चलते मां नहीं बन पा रही थीं। वह काफी इलाज के बाद मां बन पाईं।

    नवंबर, 2022 में उन्होंने फिर बेटी को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुशी भी जाहिर की।

    दिसंबर, 2022 में देबिना-गुरमीत अपने बच्चों के साथ मुंबई में अपने नए आशियाने में शिफ्ट हुए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    देबिना बनर्जी
    गुरमीत चौधरी
    जन्मदिन विशेष
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    कौन है डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले अहमद अल-शरा, जिन पर था 85 करोड़ का इनाम? डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने कैसे दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत? भारतीय वायुसेना
    WTC 2023-25: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी खूब धनवर्षा, भारत को मिलेंगे 12.31 करोड़ रुपये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    गूगल ने अमेरिका को साइबर हमले को लेकर दी चेतावनी, कंपनियों को निशाना बना रहे हैकर्स गूगल

    देबिना बनर्जी

    गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट में दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    गुरमीत-देबिना ने दी गुड न्यूज, 11 साल बाद बनेंगे माता-पिता सोशल मीडिया
    देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी बने माता-पिता, किया नन्ही परी का स्वागत टीवी जगत की खबरें
    दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं देबिना-गुरमीत, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी बॉलीवुड समाचार

    गुरमीत चौधरी

    गुरमीत चौधरी अभिनीत फिल्म 'द वाइफ' का फर्स्ट लुक हुआ जारी बॉलीवुड समाचार
    देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म देबिना बनर्जी
    गुरमीत-देबिना ने दिखाई अपने नए आशियाने की झलक, देखिए तस्वीरें देबिना बनर्जी
    गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी अपने नए घर में हुए शिफ्ट नच बलिए

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: राजपाल यादव हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक  राजपाल यादव
    कंगना रनौत ने बताई अपने जन्मदिन की सही तारीख, विकिपीडिया पर भड़कीं  कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद शशि कपूर

    टीवी जगत की खबरें

    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर सेलिब्रिटी गॉसिप
    जेटशेन ने जीता 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये रियलिटी शो
    बिग बॉस 16: निमृत कौर की कप्तानी बरकरार, जीता 'टिकट टू फिनाले' टास्क बिग बॉस 16
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025