'DC' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिनों में कमाए इतने
'DC' ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की और फिर पूरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है, जिससे इसकी दमदार कमाई जारी रहने का संकेत मिलता है।
दक्षिण भारत से 'DC' को मिल रहा है जबरदस्त समर्थन
दक्षिण भारत में फिल्म को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अकेले तमिलनाडु से फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जबकि तेलुगू राज्यों से इसकी कमाई 10 करोड़ रुपये रही है।
केरलम में भी फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज की है। पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाई से शुरू होकर मंगलवार तक यह आंकड़ा 8 करोड़ रुपये को पार कर गया।
इसके अलावा, कर्नाटक से भी फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
अगर दर्शक फिल्म की दमदार और ऊर्जा भरी कहानी देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करते रहे, तो 'DC' एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।