डेविड हार्बर ने पूर्व पत्नी लिली एलन के विवादास्पद गाने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात
'स्ट्रेंजर थिंग्स' के अभिनेता डेविड हार्बर अपनी पूर्व पत्नी लिली एलन के नए गाने 'वेस्ट एंड गर्ल' का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
यह गाना उनकी शादी टूटने की कहानी बताती है, जिसमें बेवफाई और भावनात्मक हेरफेर जैसे मुद्दों को छुआ गया है।
डेविड ने 'वरायटी' को बताया कि वे एलन का सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने निजी अनुभवों को संगीत का रूप दिया।
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि हर कलाकार को अपने अनुभवों का इस्तेमाल करके कला बनाने का पूरा अधिकार होता है और मैं उनके इस काम का सम्मान करता हूं।'
डेविड ने बॉबी के साथ तनाव से किया इनकार
डेविड ने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। वे फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट 'DTF सेंट लुईस' में बहुत व्यस्त हैं। इसके अलावा, वे 'वायलेंट नाइट 2' में सांता के रूप में वापसी करने की तैयारी भी कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी सह-कलाकार मिली बॉबी ब्राउन के साथ तनाव की अफवाहों को भी खारिज किया। डेविड ने कहा कि यह सिर्फ एक छोटी सी गलतफहमी थी और उनके बीच रिश्ता आज भी मजबूत है।
उधर, एलन ने 'वोग' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका गाना पूरी तरह तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित जरूर है, लेकिन इसमें कुछ रचनात्मक बदलाव भी किए गए हैं।