LOADING...
फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' के टीजर पर डेविड धवन ने तोड़ी चुप्पी, दी ये प्रतिक्रिया
डेविड धवन ने फिल्म के टीजर पर प्रतिक्रिया दी

फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' के टीजर पर डेविड धवन ने तोड़ी चुप्पी, दी ये प्रतिक्रिया

Apr 21, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से डेविड धवन 6 साल बाद निर्देशन क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर 1' (2020) थी। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले जारी हुआ था, जिसमें 2 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बच्चों को दिखाया गया है। टीजर के AI हिस्से पर इंटरनेट की तीखी प्रतिक्रिया के बाद, डेविड ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बयान

'है जवानी तो इश्क होना है' में कोई AI नहीं

ANI से बातचीत में, जब दिग्गज निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म में दिखाए गए 2 AI बच्चों पर काफी चर्चा हुई, तो उन्होंने कहा, "AI है ही नहीं फिल्म में, टीजर का मतलब क्या है ? कुछ अलग करें, तो कुछ अलग करने के लिए बनाके देखा हमने। ऐसा कुछ नहीं है। विषय की कहानी ही यही है। यह सिर्फ एक टीजर है।" उन्होंने आगे कहा, "फिल्म के गाने आएंगे तो लोगों काे पता चल जाएगा।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए डेविड धवन का बयान

Advertisement

फिल्म

मई, 2026 में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण के अलावा, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा, मनीष पॉल, कुब्रा सैत, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे जैसे सितारे सहायक भूमिका में हैं। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद, वरुण और डेविड की यह चौथी फिल्म है। यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' से होगी।

Advertisement