LOADING...
मोहित रैना-प्रियामणि की अंतरराष्ट्रीय फिल्म का हिस्सा बना ये कलाकार, हो गया ऐलान
मोहित रैना-प्रियामणि की फिल्म पर आया अपडेट

मोहित रैना-प्रियामणि की अंतरराष्ट्रीय फिल्म का हिस्सा बना ये कलाकार, हो गया ऐलान

Mar 09, 2026
12:16 pm

क्या है खबर?

'देवों के देव महादेव' के अभिनेता मोहित रैना अपनी इंडो-हॉलीवुड फीचर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस परियोजना का ऐलान पिछले महीने किया गया था जिसमें मोहित के साथ, अभिनेत्री प्रियामणि नजर आएंगी। अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट आया है जो लोगों को उत्साहित कर देगा। दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' से लोकप्रिय हुए अभिनेता दर्शील सफारी इस परियोजना का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया गया है।

ऐलान

दर्शील सफारी के नाम का ऐलान, फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक, मोहित और प्रियामणि की अंतरराष्ट्रीय फिल्म में, दर्शील एक अहम किरदार निभाएंगे। यह फिल्म मुंबई स्थित एज्योर एंटरटेनमेंट और अमेरिका स्थित रेड बाइसन प्रोडक्शंस के बीच एक क्रिएटिव सहयोग है जिसका निर्देशन हर्ष महादेश्वर करेंगे। फिलहाल, फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। बताया जाता है कि फिल्म सीमाओं के पार पहचान, दृढ़ता और मानवीय जुड़ाव की कहानी बयां करती है और इसका फिल्मांकन कई देशों में होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

दर्शील सफारीह ने जाहिर की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, दर्शील ने इस परियोजना ने जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "इस कहानी ने मुझे बहुत गहराई से प्रभावित किया। यह साहस, संवेदनशीलता और उन विकल्पों के बारे में बताती है जो हमारे व्यक्तित्व को परिभाषित करते हैं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हूं जो भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया के दिल को छू लेती है।" बता दें, फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2026 में शुरू होगी।

Advertisement