मोहित रैना और प्रियामणि की बनेगी जोड़ी, इंडो-हॉलीवुड फिल्म के लिए बात हुई पक्की
क्या है खबर?
टीवी शो 'देवों के देव महादेव' से लोकप्रिय हुए अभिनेता मोहित रैना अपनी नई परियोजना को लेकर चर्चा में आ गए हैं जिसे बनाने की जिम्मेदारी हर्ष महादेश्वर ने उठाई है। इस फीचर फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियामणि शामिल होंगी जिन्हें शाहरुख खान की 'जवान' और मनोज बाजपेयी की सीरीज 'फैमिली मैन' में देखा जा चुका है। एक सच्ची कहानी से प्रेरित इस आगामी इंडो-हॉलीवुड फीचर फिल्म का शीर्षक तय होना बाकी है।
शूटिंग
अप्रैल, 2026 में शुरू होगी शूटिंग
इंडिया टुडे के मुताबिक, बिना शीर्षक वाली यह फिल्म अमेरिकी प्रोडक्शन कंपनी रेड बाइसन प्रोडक्शंस और मुंबई की एज्योर एंटरटेनमेंट के बीच एक क्रिएटिव सहयोग है। कहानी एक असल अप्रवासी परिवार की भावनात्मक और सांस्कृतिक यात्रा को दर्शाएगी जो अमेरिका में सांस्कृतिक पहचान और अपनेपन की भावना को समझने के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2026 में शुरू होगी। फिल्मांकन मुख्य रूप से न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में होगा। कुछ हिस्से दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में शूट होंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
INDO-HOLLYWOOD FEATURE FILM COLLABORATION ANNOUNCED: MOHIT RAINA - PRIYA MANI TO STAR... US-based Red Bison Productions has entered into a creative alliance with Mumbai-based Azure Entertainment to produce a major cross-border feature film.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2026
The project marks Azure… pic.twitter.com/RKSumvvW1B
प्रतिक्रिया
मोहित रैना ने फिल्म का हिस्सा बनने पर प्रतिक्रिया दी
परियोजना पर खुशी जाहिर करते हुए मोहित ने कहा, "ये परियोजना मेरे दिल के करीब है, क्योंकि यह पहचान और अपनेपन के भाव को बेहद ईमानदारी से दर्शाती है। एज्योर एंटरटेनमेंट और रेड बाइसन प्रोडक्शंस के पहले भारत-हॉलीवुड सहयोग का हिस्सा बनना इसे और खास बनाता है। मैं इस सफर को साकार करने और जोशीली टीम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" फिल्म के शीर्षक, अन्य कलाकारों और रिलीज की तारीख पर अपडेट आना अभी बाकी है।