Loading...
दलेर मेंहदी की सेहत पर बेटे ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले गुरदीप मेंहदी
दलेर मेंहदी की सेहत पर गुरदीप मेंहदी की प्रतिक्रिया आई

दलेर मेंहदी की सेहत पर बेटे ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले गुरदीप मेंहदी

Oct 23, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

पंजाब के मशहूर दिग्गज गायक दलेर मेंहदी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक सार्वजनिक कार्यक्रम में, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक की हालत पर सवाल उठाते हुए ठीक से न गा पाने का आरोप लगाया था। कथित तौर पर आरोप लगे कि गायक उस वक्त नशे में थे, जिस कारण वह ठीक से प्रस्तुती नहीं दे पाए। इस विवाद के बीच, दलेर के बेटे गुरदीप मेंहदी ने उनकी सेहत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रतिक्रिया

गुरदीप ने बताया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ

IANS से बातचीत में, गुरदीप ने अपने पिता की सेहत को लेकर कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

उन्होंने फैंस का चिंताओं को दूर करते हुए कहा, "वह फर्स्ट क्लास, फैंटास्टिक, सुपरहिट हैं और उन्हें बेस्ट ऑफ लक।" हालांकि, गुरदीप ने अपने पिता को लेकर चल रहे विवाद पर सीधे तौर पर बात करने से परहेज किया।

उधर, अनुपम खेर, कपिल शर्मा, शान, इला अरुण और राजपाल यादव समेत कई सितारे दलेर के समर्थन में आए हैं।

कारण

दलेर की सेहत से क्यों चिंतित थे फैंस?

हाल ही में, मीका सिंह ने अपने बड़े भाई दलेर को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने स्पष्ट किया था कि दिग्गज गायक कभी शराब नहीं पीते। अगर किसी ने उनके हाथ में शराब का ग्लास देखा, तो वह गायिकी छोड़ देंगे।

मीका ने बताया था कि उत्तराखंड शो के दौरान दलेर अस्वस्थ थे, क्योंकि उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई है। उन्होंने बताया था कि दलेर ने उनसे ये बातें सार्वजनिक करने के लिए मना किया था।

ADVERTISEMENT