नवरात्रि कार्यक्रम के बीच दलेर महेंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री, रुकवा दिया शो; देखें वीडियो
क्या है खबर?
मशहूर गायक दलेर मेंहदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि गायक उत्तराखंड के टिहरी स्थित ऐतिहासिक कुंजापुरी मेले में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। नवरात्रि के पावन मौके पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को अचानक बीच में रोक दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दलेर कथित तौर पर नशे में थे। इस कारण राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर उनकी कड़ी फटकार लगाई।
आपत्ति
मंत्री ने मंच पर पहुंचकर रुकवा दिया कार्यक्रम
नरेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, दलेर सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री और शहर के विधायक उनियाल मंच पर पहुंच गए।
उन्होंने गायक की प्रस्तुति पर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम को रोक दिया।
वीडियो में उन्हें दलेर से कहते सुना जा सकता है, "इतना पैसा देके आपको हमने बुलाया है। आप बेवकूफ बना रहे हैं हमें। आपको इसलिए बुलाया गया था क्योंकि आप बड़ा नाम है। आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे?"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
A video from the Kunjapuri Mela in Narendranagar, Tehri Garhwal, is drawing attention, showing Cabinet Minister and local MLA Subodh Uniyal objecting on stage during a performance by Punjabi singer Daler Mehndi.
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) October 19, 2026
In the video, Uniyal can be heard telling him, “Bol toh jaa nahi… pic.twitter.com/tueETl2mde
अनुरोध
दलेर ने हाथ जोड़कर मंत्री से किया ये अनुरोध
वायरल वीडियो में दलेर के स्पष्ट शब्द सुनाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन वह फटकार लगने के बाद हाथ जोड़कर मंत्री से मंच से नीचे उतरने का अनुरोध कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों अनुसार, उनियाल ने कार्यक्रम में इसलिए हस्तक्षेप किया क्योंकि गायक कथित शराब के नशे में प्रस्तुति दे रहे थे। कुछ का कहना है कि दलेर लिप-सिंक कर रहे थे।
फिलहाल, ये आरोप अप्रमाणित है और यह पुष्टि भी नहीं हुई कि गायक नशे में थे या नहीं।