Loading...
'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज, 15 साल बाद फिर चमकी शाहरुख-करीना की जोड़ी

'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज, 15 साल बाद फिर चमकी शाहरुख-करीना की जोड़ी

Nov 28, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी ट्वीट्स के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के निर्माताओं ने शुक्रवार, 27 नवंबर को बड़ा सरप्राइज दिया। एक लाइन वाले ट्वीट्स से फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद आखिरकार सस्पेंस खत्म हुआ और फिल्म का स्पेशल डांस नंबर 'डैडी कूल' रिलीज कर दिया गया। इस गाने में शाहरुख के साथ करीना कपूर नजर आ रही हैं। 'रा.वन' के 15 साल बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखी है।

डांस नंबर

जबरदस्त डांस से जीता दिल

'किंग' के एक खास गाने में करीना और शाहरुख के साथ आने को लेकर कुछ समय से अपुष्ट खबरें चल रही थीं, जिसके बाद 'जब वी मेट' की स्टार ने खुद सुपरस्टार के 61वें जन्मदिन के मौके पर इसकी पुष्टि की।

हालांकि, निर्माताओं ने गाने की कोई झलक या नाम तक सामने न लाकर इसके इर्द-गिर्द रहस्य बनाए रखा था। वो इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया।

'डैडी कूल' एक धमाकेदार ट्रैक है, जिसमें शाहरुख-करीना जबरदस्त डांस कर रह हैं।

वापसी

15 साल बाद 'डैडी कूल' में लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी

'डैडी कूल' गाने को सचिन-जिगर ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने इसे अपनी आवाज दी है। वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी में शाहरुख और करीना शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जबरदस्त ऊर्जा और केमिस्ट्री गाने को खास बनाती है।

करीब 15 साल बाद दोनों सितारे फिर एक साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं। उनकी जोड़ी को देखना प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

ADVERTISEMENT

गाने

इन फिल्मों के गानों में पहले भी साथ दिखे शाहरुख-करीना

शाहरुख और करीना पहले भी 'अशोका', 'डॉन', 'बिल्लू' और 'रा.वन' के लोकप्रिय गानों में साथ दिख चुके हैं।

'डैडी कूल' 'किंग' का दूसरा गाना है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में शाहरुख के जन्मदिन पर रोमांटिक गाना 'तू मिल जाए' जारी हुआ था। अरिजीत सिंह और एड शीरन के गाए इस गीत में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं, जिससे फिल्म में उनके और शाहरुख के गाने की झलक मिली।

ADVERTISEMENT