करीना कपूर की 'दायरा' या कुणाल खेमू की 'वाइब', किसके लिए बाॅक्स ऑफिस रहा मेहरबान?
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' ने रिलीज के 3 दिन पूरे कर लिये हैं। दूसरी ओर, कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' भी 3 दिन पूरे कर चुकी है, जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा भी शामिल हैं। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद थका देने वाली हुई और पूरी बाजी 'हनुमान अंश' मार ले गई। यह फल्म 45 दिनों से जलवा दिखा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्मों की ताजा कमाई का हाल कैसा है।
कमाई का हाल
'दायरा' और 'वाइब' का बॉक्स ऑफिस पर हाल
सैकनिल्क के मुताबिक, 'दायरा' ने तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन का कलेक्शन भी 1.75 करोड़ था और पहले दिन इसने 1 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद कुल कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये हुआ है।
फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में हैं।
वहीं, कुणाल-प्रीति की 'वाइब' ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि दूसरे दिन 2.75 और पहले दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 7.45 करोड़ रुपये हुआ है।
टक्कर
'हनुमान अंश' के आगे दोनों फिल्मों का फीका हाल
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' इस वक्त हर किसी पर भारी पड़ रही है। इसने 45वें दिन 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसका कुल कलेक्शन अब 271.88 करोड़ रुपये हो गया है।
सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा समय निकालने के बावजूद फिल्म को ताबड़तोड़ दर्शक मिल रहे हैं।
वहीं, अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने भी दम दिखाया और 17वें दिन 5 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 215.70 करोड़ रुपये हो गया है।