Loading...
बॉक्स ऑफिस पर ढेर 'दायरा', करीना कपूर की बड़ी फिल्म का पहले ही दिन निकला दम

बॉक्स ऑफिस पर ढेर 'दायरा', करीना कपूर की बड़ी फिल्म का पहले ही दिन निकला दम

Sep 19, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही है। ये फिल्म 18 सितंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसके जरिए पहली बार करीना कपूर और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आई है। बड़े सितारों के बावजूद 'दायरा' फेल हो गई । बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' के जबरदस्त तूफान के आगे ये फिल्म टिक नहीं पाई। इसकी शुरुआत बेहद सुस्त रही।

खराब शुरुआत

पहले दिन कमाए सिर्फ 90 लाख रुपये

'दायरा' की बॉक्स ऑफिस शुरुआत बेहद धीमी रही। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, करीना-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने पहले दिन भारत में सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए।

शुक्रवार को फिल्म के देशभर में 2,238 शो चले, लेकिन हिंदी वर्जन में दर्शकों की मौजूदगी सिर्फ 11.65 फीसदी ही रही। 'दायरा' को हिंदी और मलयालम दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है।

हालांकि, पहले दिन की ज्यादातर कमाई हिंदी वर्जन से ही आई, जबकि मलयालम वर्जन से नाममात्र की कमाई हुई।

हनुमान अंश

महज 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने छापे 316 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर जारी 'हनुमान अंश' की आंधी में 'दायरा' पहले ही दिन उड़ गई। विशांल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' भगवान हनुमान के अंश और उनकी शक्तियों से प्रेरित कहानी है, जिसे महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

कम लागत में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म भारत में 248.38 करोड़ और दुनियाभर में कुल 316.30 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है।

ADVERTISEMENT

वाइब

'वाइब' ने दी 'दायरा' को मात

दूसरी तरफ कुणाल खेमू की नई फिल्म 'वाइब' भी 'दायरा' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए। इसकी कहानी 2 दोस्तों हार्दिक और बग्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में एक बड़ी आतंकी साजिश में फंस जाते हैं।

फिल्म में कुणाल खेमू ने हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव ने बग्स का किरदार निभाया है, वहीं, प्रीति जिंटा एक सख्त कमांडिंग ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENT