फराह खान के कुक दिलीप को साइरस ब्रोचा ने कहा 'धोखेबाज', बोले- वो आदमी पसंद नहीं
क्या है खबर?
फराह खान पिछले कुछ समय से अपने यूट्यूब चैनल की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों जितनी चर्चा फराह की होती है, उतनी ही सुर्खियां उनके कुक दिलीप बटोरते हैं। फराह उन्हें अपने सभी वीडियो में साथ रखती हैं, चाहे वो घर पर रहें या किसी हस्ती के घर जाएं। दिलीप को लोग उनके मजाकिया अंदाज और सादगीभरे व्यव्हार की वजह से पसंद करते हैं। हालांकि, अब कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने उन्हें धोखेबाज कह दिया है।
बयान
दिलीप को क्यों पसंद नहीं करते साइरस?
साइरस ने अपने यूट्यूब टॉक शो 'साइरस सेज' के एक एपिसोड के दौरान कहा कि उन्हें दिलीप पसंद नहीं।
साइरस ने कहा, "मुझे वो आदमी पसंद नहीं। वह मुझे परेशान करता है। आजकल वह हर समय एक्टिंग करता रहता है। शुरू में तो वो ठीक-ठाक था, लेकिन अब मुझे वह धोखेबाज लगता है। मुझे लगता है कि फराह उसे लाइनें सिखाती हैं। कभी-कभार मुझे लगता है कि उसका मन इसमें नहीं है। उसे जरूरत से ज्यादा अहमियत दी जाती है।"
प्रतिक्रिया
दिलीप के बचाव में आगे आए शांतनु अनम
साइरस ने जिस एपिसोड में ये बातें कहीं, उसमें उनके मेहमान हास्य कलाकार और अभिनेता शांतनु अनम थे। शांतनु ने दिलीप के बचाव में कहा, "आप दुनिया में अकेले व्यक्ति हो, जिसे दिलीप पसंद नहीं। दिलीप प्यारा और अच्छा इंसान है।"
बता दें कि फराह संग काम करने के बाद से दिलीप का जीवन बदल गया है। वो अच्छा कमा रहे हैं और दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। फराह के सभी मेहमान उनसे मिलकर खुशी महसूस करते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
“I don't like that guy though. He irritates me.” 💀
— Cyrus Says (@cyrussaysin) October 10, 2026
Cyrus Broacha has perhaps the most unpopular opinion on the Indian internet: he doesn't like Farah Khan's Dilip! 😂
From calling Dilip overrated to suggesting he should be kept out of Farah's videos, Cyrus goes all in while… pic.twitter.com/9OlxySBsHP
जानकारी
यूट्यूब की कमाई से बदली दिलीप की जिंदगी
दिलीप को फराह के कुक के तौर पर काम करते हुए पहले 20,000 रुपये मिलते थे। अब उनकी पगार भी बढ़ गई है और फराह उन्हें यूट्यूब पेमेंट का कुछ हिस्सा भी देती हैं। एक साल से दिलीप कमाई से कर्ज ही चुका रहे हैं।