हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़
करी बेकर की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने 15 मई 2026 को रिलीज होते ही सिर्फ 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म की शुरुआत तो अच्छी थी ही, वहीं वीकेंड पर इसे देखने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई। शनिवार और रविवार को ही इसकी ज्यादातर कमाई हुई, जो साफ दिखाता है कि दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।
'ऑब्सेशन' की ऑक्यूपेंसी बढ़कर हुई इतनी
फिल्म की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि इसकी ऑक्यूपेंसी (सिनेमाघरों में कितनी सीटें भरी थीं) 34% से बढ़कर सीधे 48% पर पहुंच गई।
लोग सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़े, जिससे फिल्म को और भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। पूरी दुनिया में 'ऑब्सेशन' ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई की है। इसने 108.80 मिलियन डॉलर (करीब 102.60 करोड़ रुपये) कमाए, जबकि इसे बनाने में 1 मिलियन डॉलर से भी कम का मामूली बजट लगा था।
अब यह फोकस फीचर्स की नॉर्थ अमेरिकन रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
खास बात यह भी है कि यह 'पैरा नॉर्मल एक्टिविटी' के बाद पहली ऐसी हॉरर फिल्म है, जिसने अपनी प्रोडक्शन लागत से 10 गुना ज्यादा पैसा कमाया है।