'ऑब्सेशन' ने 26 दिन में कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मचा हंगामा
करी बार्कर की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही है। अमेरिका में 15 मई को रिलीज होने के सिर्फ 26 दिनों के भीतर इसने दुनिया भर से 2,245 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
फिल्म ने अकेले अमेरिका में 161 मिलियन डॉलर की कमाई की है और खास बात यह है कि चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई में सिर्फ 7% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
इस तरह 'ऑब्सेशन' ने 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसे उसकी शानदार कमाई और लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए याद किया जाता था।
करी की 'ऑब्सेशन' कितने में बनी?
इस फिल्म को बनाने में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये का खर्च आया था और 'फोकस फीचर्स' नाम की कंपनी ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे लगभग 1.4 अरब रुपये में खरीद लिया था।
अब 'ऑब्सेशन' 'डाउनटन एबे' और 'नोस्फेरातु' जैसी मशहूर फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है। सिर्फ यही नहीं, भारत में भी इसने धूम मचा दी है।
2 हफ्ते से कम समय में ही फिल्म ने करीब 46.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों का 'मुंह-जुबानी' प्रचार रहा है।
करी बार्कर का एक ग्लोबल फिल्म निर्माता के तौर पर उभरना अब सबके सामने है। इस फिल्म ने वाकई में सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।