Loading...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी का वीडियो आया सामने, केवल ये लोग हुए शामिल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शादी का वीडियो आया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी का वीडियो आया सामने, केवल ये लोग हुए शामिल

Aug 17, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को अपनी प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी की थी। उस वक्त उन्होंने कुछ तस्वीरें दुनिया के सामने प्रस्तुत कीं, लेकिन अब शादी समारोह का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैशन मैगजीन वोग ने दोनों की शादी का पहला आधिकारिक वीडियो जारी किया है, जिसमें रोनाल्डो और जॉर्जिना को शादी के जोड़े में देखा जा सकता है। उनके 5 बच्चें भी इस समारोह में मौजूद रहे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

गवाह

बच्चों और 4 गवाह की मौजूदगी ने दोनों ने की शादी

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के शहर कास्काइस में शादी की थी। समारोह में उनके पांचों बच्चे, अलाना मार्टिना, बेला एस्मेराल्डा, क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और माटेओ मौजूद थे।

इसके अलावा, गवाह के तौर पर सिर्फ 4 लोग शामिल हुए, जिनमें रोनाल्डो के लंबे समय से दोस्त मिगुएल पैशो, जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज और उनके दोस्त जोस रोड्रिगेज सांगिल व मोनिका गोंजालेज मार्टिनेज शामिल रहे।

शादी की वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।

ADVERTISEMENT