क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज कौन हैं, जो फैशन जगत से रखती हैं ताल्लुक?
क्या है खबर?
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी की पुष्टि की। इंस्टाग्राम पर आई तस्वीर में रोनाल्डो और जॉर्जिना एक-दूसरे का हाथ थामे और शादी की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं, जिस पर उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि फुटबॉल खिलाड़ी की पत्नी जॉर्जिना कौन हैं और उनका क्या पेशा है।
परिचय
जानिए कौन हैं रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना
अर्जेंटीना के शहर ब्यूनस आयर्स में जन्मीं 32 वर्षीया जॉर्जिना पेशे से स्पेनिश मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और व्यवसायी भी हैं।
अपनी खूबसूरती, लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर वह हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं।
रोनाल्डो से मिलने से पहले वह मैड्रिड में एक सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। 2016 में इसी दौरान उनकी मुलाकात रोनाल्डो से हुई थी।
रोनाल्डो पहले उनके ग्राहक थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।
रिश्ता
पिछले 10 साल से साथ हैं रोनाल्डो और जॉर्जिना
मॉडल होने के साथ-साथ जॉर्जिना उद्योग की कुछ बड़ी पत्रिकाओं और प्रकाशनों में फीचर हो चुकी हैं। उन्हाेंने खुद का एथलीजर ब्रांड लॉन्च किया है और एक हेयर रेस्टोरेशन क्लिनिक की सह-स्थापना की है।
वह रोनाल्डो के साथ पिछले 10 साल से हैं और दोनों की 2 बेटियां भी हैं, जिनके नाम अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा हैं।
इसके अलावा, जॉर्जिना अपने पहले पति से हुए बच्चों, क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और माटेओ की परवरिश भी करती हैं।
संपत्ति
कितनी है जॉर्जिना की कुल संपत्ति?
फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 तक जॉर्जिना की कुल संपत्ति 1 करोड़ डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपये) आंकी गई है, जबकि कुछ रिपोर्टों में इसे थोड़ा ज्यादा बताया गया है।
उनकी आय का मुख्य स्त्रोत मॉडलिंग, फैशन, ब्रांड समर्थन, व्यापारिक उद्यम और निवेश है।
जॉर्जिना पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आई एम जॉर्जिना' भी बन चुकी है।
उनके पति रोनाल्डो की कुल संपत्ति लगभग 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।