LOADING...
अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया वीडियो 
अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे विराट कोहली (तस्वीर: एक्स/@aditytiwarilive)

अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया वीडियो 

May 25, 2025
11:04 am

क्या है खबर?

क्रिकेटर विराट कोहली पहली बार पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे। रविवार की सुबह वे अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इसके बाद दोनों राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने गए। आधे घंटे तक वे मंदिर परिसर में रुके और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अनुष्का-विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले अनुष्का-विराट प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे।

वीडियो

पवन पुत्र हनुमान की भक्ति में लीन दिखे विराट-अनुष्का

दरअसल, विराट पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में हैं। 27 मई को IPL में उनकी टीम को लखनऊ के साथ मैच खेलना है। अयोध्या के करीब 1,000 साल पुराने हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच विराट और अनुष्का पवनपुत्र हनुमान का आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने माथा टेका। पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाई और टीका लगाया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

भक्ति

सनातन में लीन हो गए विराट-अनुष्का

विराट और अनुष्‍का अब सनातन में रम गए हैं। दोनों अब तक प्रेमानंद महाराज के दरबार में 3 बार जा चुके हैं। 12 मई टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद विराट अगले ही दिन 13 मई को अनुष्‍का के साथ मथुरा स्थित श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में पहुंचे थे। यहां प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया था। इससे पहले विराट 4 जनवरी और 10 जनवरी, 2023 को प्रेमानंद महाराज से मिलने मथुरा अचानक पहुंच गए थे।

Advertisement

आस्था

अनुष्का के सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

विराट संग अयोध्या पहुंचीं अनुष्का ने इस खास मौके पर हमेशा की तरह बेहद सरल और पारंपरिक लुक चुना, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह सिर पर दुपट्टा रख सूट-सलवार में नजर आईं और एक बार फिर उनके इस अंदाज पर प्रशंसक दिल हार बैठे। मंदिर में दर्शन के दौरान अनुष्का ने बेहद विनम्रता और आदर के साथ समय बिताया। स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारियों के अनुसार, उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की।

Advertisement