शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से अलग हुए संगीतकार अनिरुद्ध, जानिए कब कौन संभालेगा कमान
मनोरंजन
संगीतकार अनिरुद्ध ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' छोड़ दी है। असल में, उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त चल रहा है।
हालांकि, फिल्म में उनका बनाया एक गाना जरूर सुनाई देगा। अब संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसकी कमान संभाली है।
वे अनिरुद्ध के बनाए गाने पर ही आगे काम करेंगे। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'तू मिल जाए' को मिली ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बनाए रखने के लिए, इसका पहला गाना 'तू मिल जाए' शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।
इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है, जबकि शीरन ने इसमें अंग्रेजी रैप गाया है। अभी तक गाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
खासकर, इसलिए भी कि शाहरुख के साथ इसमें सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं, गाने को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है।