NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
    मनोरंजन

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 25, 2022, 10:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
    द्रौपदी मुर्मू पर बयान के बाद राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज

    देश में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी ने शुक्रवार को ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। अब महशूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी के बारे में कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसके लिए राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

    राम गोपाल के इस ट्वीट के बाद खड़ा हुआ विवाद

    ANI के मुताबिक, तेलंगाना के भाजपा नेता गुडुर नारायण रेड्डी ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राम गोपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'यदि द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं?...और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?' फिल्ममेकर के इसी बयान के बाद लोग उनके बयान की निंदा कर रहे हैं।

    यहां देखिए फिल्ममेकर का ट्विटर पोस्ट

    If DRAUPADI is the PRESIDENT who are the PANDAVAS ? And more importantly, who are the KAURAVAS?

    — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) June 22, 2022

    भाजपा नेता गुडुर नारायण ने कही ये बात

    भाजपा नेता गुडुर नारायण ने कहा, "यह ट्वीट SC और ST लोगों का अपमान करने के समान है। यहां वह 'द्रौपदी' को राष्ट्रपति कहते हैं। यदि उन्होंने केवल द्रौपदी, पांडवों और कौरवों का उल्लेख किया होता, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती। हम भाजपा कार्यकर्ता राम गोपाल की इस तरह की टिप्पणियों से आहत हैं।" उन्होंने पुलिस से SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है।

    किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था- राम गोपाल

    राम गोपाल ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि उनकी मंशा किसी के भावनाओं को आहत करने की नहीं थी। उन्होंने अपने पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'यह सिर्फ सकारात्मक व्यंग्य में कहा गया था और मेरा कोई और इरादा नहीं था .. महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा कैरेक्टर है, चूंकि नाम इतना दुर्लभ है इसलिए मैंने इससे जुड़े पात्रों और अभिव्यक्ति को याद किया। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था।'

    कई सफल फिल्में बना चुके हैं राम गोपाल

    राम गोपाल ने साउथ की और हिंदी, कई भाषाओं की फिल्में बनाईं। उनकी गिनती बॉलीवुड के हिट निर्देशकों में होती है। फिल्म 'रंगीला' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से आमिर खान के करियर को नई ऊंचाई मिली थी, वहीं उनकी फिल्म 'सत्या' ने मनोज बाजपेयी को रातों-रात लोकप्रिय कर दिया था। 'कंपनी' भी राम गोपाल की सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म 'सरकार' के जरिए भी उन्होंने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी।

    द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानिए

    20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय की संथाल जनजाति से आती हैं। ओडिशा सरकार में जूनियर सहायक और रायरंगपुर के श्री अरविंदो इंटिग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में कई सालों तक शिक्षक रहने के बाद उन्होंने 1997 में पार्षद का चुनाव जीतकर अपनी राजनीति की शुरुआत की। वह 2000 और 2009 में भाजपा की टिकट पर रायरंगपुर सीट से विधायक चुनी गईं। द्रौपदी झारखंड की राज्यपाल (2015-2021) भी रह चुकी हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा और अगर जरूरत पड़ी तो 21 जुलाई को मतगणना की जाएगी। 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति शपथ लेंगे। अगर द्रौपदी राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    राम गोपाल वर्मा
    विवादित बयान
    राष्ट्रपति चुनाव

    ताज़ा खबरें

    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री नरेंद्र मोदी
    पोर्शे मना रही है अपनी 75वीं वर्षगांठ, पेश की विजन 357 कॉन्सेप्ट कार पोर्शे कार
    IBM ने 3,900 लोगों को नौकरी से निकाला, वार्षिक कैश टारगेट पाने में विफलता रहा कारण IBM

    बॉलीवुड समाचार

    संजय दत्त और अरशद वारसी फिर आए साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी संजय दत्त
    यामी गौतम की 'लॉस्ट' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें यामी गौतम
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को साउदी अरब में मिला बड़ा सम्मान, देखें वीडियो अमिताभ बच्चन
    नवाजुद्दीन ने साइन की अपने करियर की पहली तेलुगु फिल्म, सुपरस्टार वेंकटेश का मिला साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    राम गोपाल वर्मा

    राम गोपाल वर्मा ने नशे में किया ट्वीट, मजाक में कही राजामौली को "मारने" की बात एसएस राजामौली
    आखिर कौन हैं 'नाटु-नाटु' गाना बनाने वाले एमएम कीरवानी, एसएस राजामौली से क्या है रिश्ता? एसएस राजामौली
    मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती मनोज बाजपेयी
    मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज, दिखा कोरोना काल का दर्द मधुर भंडारकर

    विवादित बयान

    अभिनेता दर्शन पर चप्पल से हमला करने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अपने बच्चों से कहा विदेश जाकर रहो, यहां माहौल अच्छा नहीं- राजद नेता बिहार
    पूर्व कांग्रेस विधायक बोले- मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो; मामला दर्ज मध्य प्रदेश
    गुजरात पुलिस द्वारा दोबारा गिरफ्तार किए जाने के बाद TMC नेता साकेत को फिर मिली जमानत गुजरात

    राष्ट्रपति चुनाव

    ट्रंप ने फेसबुक अकाउंट रिस्टोर करने के लिए मेटा को लिखा पत्र, राष्ट्रपति चुनाव पर नजर डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, संसद दंगों मामले में आपराधिक मामला चलाने की सिफारिश डोनाल्ड ट्रंप
    एलन मस्क को सता रहा गोली मारे जाने का डर, बोले- बड़ा है खतरा एलन मस्क
    क्या आपको पता है राष्ट्रपति मुर्मू का असली नाम 'द्रौपदी' नहीं है? ओडिशा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023