Loading...
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का मजेदार टीजर जारी, इस बार छात्र बनकर लौटे वीर पहाड़िया

फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का मजेदार टीजर जारी, इस बार छात्र बनकर लौटे वीर पहाड़िया

Aug 17, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

वीर पहाड़िया अपनी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ऐलान कुछ दिन पहले हुआ था। अब इसका टीजर जारी किया गया है, जो कॉलेज रैगिंग, यारी-दोस्ती और इश्क-मोहब्बत की कहानी से भरपूर है। अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर भावना स्टूडियोज के सहयोग से पेश किया गया है। इसके निर्माता गौरव वर्मा हैं। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, आफिया सय्यद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम किरदारों में हैं।

टीजर

फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान

टीजर की शुरुआत हॉस्टल और कॉलेज लाइफ की मस्ती से होती है, जहां सीनियर्स, नए छात्रों की रैगिंग करते हैं।

वीर का किरदार एक बैकबेंचर छात्र का है, जिसकी जिंदगी में न तो अच्छे नंबर हैं और न ही प्यार। तभी उसे एक लड़की श्रॉप देती है कि अगले 4 साल तक उसे कोई लड़की नहीं मिलेगी।

कुल मिलाकर फिल्म कॉमेडी और खूब सारा ड्रामा देने का वादा करती है।

यह 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT