'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के छठे एपिसोड में होगी एक और मौत, जानिए और क्या होगा खास?
मनोरंजन
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के तीसरे सीजन के छठे एपिसोड में क्रिस्टन कोल (जिसे फैबियन फ्रैंकल ने निभाया था) मारा गया। शुरुआत में उसने कम सेना के साथ भी जीत हासिल की, लेकिन जल्द ही हालात बदल गए।
उसकी सेना रिवरमेन और विंटर वुल्व्स के जाल में फंस गई और उन पर जबरदस्त हमला हुआ।
टीम ब्लैक ने क्रिस्टन के आत्मसमर्पण को ठुकराया
क्रिस्टन ने टीम ब्लैक के सामने हथियार डालने की कोशिश की, लेकिन उसे मना कर दिया गया। इसके बाद उसे 3 तीर लगे और उसकी मौत हो गई, जिसमें से एक तीर सीधे उनके चेहरे पर लगा।
उसे सबसे मुश्किल समय में ग्वेन हाईटॉवर ने अकेला छोड़ दिया। तब भी क्रिस्टन को लगा कि वह सही कर रहा था, जबकि सब कुछ बिखर चुका था।
फैबियन फ्रैंकल ने बताया कि उनके किरदार को लगा था कि उसे फिर से कोई मकसद मिल गया है, लेकिन यह भावना भी जल्दी ही खत्म हो गई। आपको बता दें कि अगले हफ्ते इसा 7वां एपिसोड आएगा।