Loading...
जेसन संजय पिता विजय की 'जन नायकन' के लिए खाली करेंगे रास्ता, क्या टोगा टकराव?
'जन नायकन' और 'सिग्मा' के बीच टल सकता है टकराव

जेसन संजय पिता विजय की 'जन नायकन' के लिए खाली करेंगे रास्ता, क्या टोगा टकराव?

Jul 14, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 24 जुलाई को रिलीज हो रही है। उधर उनके बेटे जेसन संजय भी अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 31 जुलाई को रिलीज करने की योजना थी। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और इसके प्रचार की तैयारियां चल रही थीं। खबरें थीं कि बॉक्स ऑफिस पर पिता और बेटे की फिल्मों में बड़ा टकराव होगा, जो अब टल सकता है।

बदलाव

टकराव से बचने के लिए बढ़ सकती है रिलीज तारीख

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, जेसन की फिल्म 'सिग्मा' अब 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इसके बजाए यह अगस्त में रिलीज हो सकती है।

वैसे तो निर्माताओं ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन व्यापार सूत्रों का कहना है कि यह फैसला विजय की फिल्म को लेकर बढ़ती उम्मीदों से जुड़ा हो सकता है।

जाहिर है कि एच विनोथ द्वारा निर्देशित 'जन नायकन' 24 जुलाई को तमिलनाडु और विदेशों में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी।

उम्मीद

'सिग्मा' की नई रिलीज तारीख का जल्द होगा ऐलान

जेसन के निर्देशन में बनी 'सिग्मा' कॉमेडी और हाई-एनर्जी हीस्ट एंटरटेनर फिल्म है।

इसमें मुख्य किरदार के रूप में संदीप किशन नजर आएंगे। अन्य किरदारों में फरिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, योग जापी और शीला राजकुमार जैसे नाम शामिल हैं।

फिल्म की डबिंग और प्रोडक्शन की प्रगति के बारे में अपडेट आ चुके हैं, लेकिन इसका व्यापक प्रचार अभियान शुरू नहीं हुआ है। फैंस को उम्मीद है कि इसकी नई रिलीज तारीख जल्द घोषित हो सकती है।

ADVERTISEMENT